अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) उत्तर प्रदेश राज्य की एक राजनीतिज्ञ हैं. जो 7 जुलाई 2021 से भारत के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. वह 2014 से लोकसभा से मिर्जापुर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं साथ ही 2016 से 2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं (Anupriya Patel, Minister of State for Commerce and Industry of India). 2024 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनीं.
अनुप्रिया 2014 के भारतीय आम चुनाव में और फिर 2019 में मिर्जापुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गईं. वह पहले वाराणसी में उत्तर प्रदेश के विधानमंडल के रोहनिया निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य चुनी गई थीं, जहां उन्होंने 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी ऑफ इंडिया और बुंदेलखंड कांग्रेस के साथ गठबंधन में एक अभियान लड़ा था (Anupriya Patel with Congress).
अक्टूबर 2009 में अपने पिता की मृत्यु के बाद से पटेल अपना दल की अध्यक्ष हैं. 2012 में, वह वाराणसी में रोहनिया निर्वाचन क्षेत्र के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के सदस्य के रूप में चुनी गईं. 2014 के आम चुनाव में, पटेल की पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में प्रचार किया. वह मिर्जापुर निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुनी गईं (Anupriya Patel With BJP).
अनुप्रिया पटेल का जन्म 29 अप्रैल 1981 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था (Anupriya Patel Date of Birth). वे सोन लाल पटेल की बेटी हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में अपना दल राजनीतिक दल की स्थापना की थी (Anupriya Patel Parents). उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन और छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की हैं. उसके पास मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री है और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) में पोस्ट ग्रेजुएट भी है (Anupriya Patel Education).
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @AnupriyaSPatel है. उनके फेसबुक पेज का नाम Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल है.
मिर्जापुर गंगा किनारे बसा विंध्य क्षेत्र का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व औद्योगिक केंद्र है. यह मां विंध्यवासिनी धाम, चुनार किले, कालीन-पीतल उद्योग और गुलाबी बलुआ पत्थर के लिए विश्वप्रसिद्ध है. राजनीतिक रूप से पटेल, बिंद व दलित बहुल इस जिले की मिर्जापुर लोकसभा सीट से अनुप्रिया पटेल सांसद हैं, जबकि 2022 के चुनाव में एनडीए ने सभी 5 विधानसभा सीटों पर क्लीन स्वीप किया था.
इंडिया टुडे के 'हेल्थवेल्थ समिट 2026' में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने 'सेहत का संकल्प' सेशन में हेल्थकेयर सिस्टम को बेहतर बनाने सरकार के प्रयासों का विस्तार से ब्योरा दिया. इसके अलावा अनुप्रिया पटेल ने आयुष्मान भारत योजना और कैंसर समेत अन्य बीमारियों की दवाओं की घटी कीमतों के बारे में भी बात की. देखें वीडियो.
इंडिया टुडे के 'HealthWealth Summit 2026' में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सरकार के हेल्थकेयर विजन का पूरा कच्चा-चिट्ठा रखा. उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 13.5 करोड़ लोगों का इलाज हो चुका है. साथ ही उन्होंने खानपान की गलत आदतों और बढ़ते स्क्रीन एडिक्शन पर गहरी चिंता जताई.
आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी के गढ़ पश्चिमी यूपी में एमएलसी चुनाव में बीजेपी का स्ट्राइक रेट सुपरहिट रहा, जहां पार्टी ने 5 में से 4 सीटों पर कब्जा जमाया. वहीं, पूर्वांचल और बुंदेलखंड में पार्टी के सहयोगी दल पूरी तरह बेअसर साबित हुए और बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ा.
उत्तर प्रदेश की सियासत में ओबीसी वर्ग की सबसे बड़ी जातियों में शुमार कुर्मी समाज को साधने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत लगा दी है. आइए जानते हैं कि कुर्मी समुदाय सूबे की राजनीति में कितना दखल रखते हैं और कितनी सीटों पर प्रभाव है और सरकार में कितना दखल रखते हैं?
यूपी में 68,500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. आठ वर्षों से संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं और ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है.
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के झूठ और अफवाहों के कारण एनडीए (NDA) को जो भी आंशिक नुकसान हुआ था, आगामी चुनाव में उसकी धमाकेदार जीत के साथ पूरी भरपाई हो जाएगी.
राजधानी लखनऊ में आजतक के आयोजित कार्यक्रम 'पंचायत आजतक' के मंच पर खास तौर पर आमंत्रित अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने. "एनडीए का सपना- 2027 'अपना'" नाम के सेशन ने उन्होंने कहा कुछ कहा. जानने के लिए देखें ये पूरा सेशन.
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिर गया. इस पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल नहीं लाने देना चाहता था. उसकी मंशा जनता के सामने साफ हो चुकी है. अनुप्रिया पटेल ने कहा कि NDA महिलाओं को राजनीतिक हक देने के लिए प्रतिबद्ध है. देखें वीडियो.
संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. इससे पहले गुरुवार का दिन हंगामेदार रहा. विपक्ष ने परिसीमन बिल का पुरजोर विरोध किया है. दूसरे दिन लोकसभा में पक्ष-विपक्ष की महिला सांसदों ने भी अपना पक्ष रखा. विपक्ष की ओर से डिंपल यादव, हरसिमरत कौर तो सत्ता पक्ष की ओर से अनुप्रिया पटेल बोलीं. सुनिए.
अनुप्रिया पटेल ने 'महिला दिवस' के अवसर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में नारी न केवल शक्ति का प्रतीक है बल्कि इसे देश की प्रगति का सक्षम स्तंभ भी माना जाता है. हमारी नारी शक्ति की ताकत को पूरी तरह समझा और स्वीकार किया गया है. देश की हर महिला देश को नए उच्चतम शिखरों पर ले जाने की क्षमता रखती है.
एनडीए नेता अनुप्रिया पटेल ने बारत की नारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की नारी अब केवल विकास की लाभार्थी बनने तक सीमित नहीं रहना चाहती है बल्कि वह विकास की प्रमुख प्रवर्तक बनना चाहती है. भारत की नारी रक्षा, अंतरिक्ष मिशन, विज्ञान और तकनीक, स्वयं सहायता समूह और खेल समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी छाप छोड़ रही है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश यात्रा के दौरान भारत के लोकतंत्र और सरकार की आलोचना करने पर की नेता अनुप्रिया पटेल ने प्रतिक्रिया दी है. अनुप्रिया ने कहा कि, यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन देश के बाहर जाकर देश की आलोचना करना यह दर्शाता है कि सरकार को घेरने के लिए कोई विषय नहीं बचा है.
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपनी सेहत में आए बदलाव पर बात की और बताया कि योग और डाइट उनके जीवन का हिस्सा हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के चीनी, तेल और नमक कम करने के आह्वान का भी जिक्र किया. अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोटापा देश और दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसमें देश के 23% पुरुष और 24% महिलाएं प्रभावित हैं. उन्होंने 'हेल्थ इज वेल्थ' के महत्व पर जोर दिया और कहा कि 'ओबेसिटी से सबको मिलकर लड़ना है.'
देश में डॉक्टरों की हड़ताल और वेतन न मिलने की समस्या पर चर्चा हुई, जिससे मरीजों को परेशानी होती है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्य का विषय है और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसी समस्याओं का समाधान करें. केंद्र सरकार की भूमिका नीति निर्माण और राज्यों को तकनीकी-वित्तीय सहयोग देने की है. ब्रेन ड्रेन भी एक बड़ी समस्या है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टर विदेश चले जाते हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी सहयोगी दलो के निशाने पर रहे हैं. पर योगी ने पिछले कुछ दिनों से जिस तरह एनडीए के दलों को महत्व देना शुरू किया है वह उनकी शैली से अलग ही दिख रहा है. जाहिर है कि यह बदलाव यूं ही नहीं है.
अपना दल (एस) उत्तर प्रदेश में खासकर पूर्वांचल के कुछ क्षेत्रों में प्रभावशाली है और इसका समर्थन भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है. विजेंद्र प्रताप सिंह के बागी तेवर और उनके नए मोर्चे के दावों के बावजूद, योगी का यह कदम अनुप्रिया के प्रति समर्थन का स्पष्ट संदेश देता है.
अनुप्रिया पटेल के करीबी सूत्रों के मुताबिक, यह डिमोशन सिर्फ कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए संतुष्ट करने के लिए किया गया है कि उनका भी ख्याल पार्टी में पहले की तरह ही रखा जाता है. आशीष पटेल भी कार्यकर्ताओं से ऊपर नहीं है और उन्हें भी पद के लिहाज से ऊपर-नीचे किया जा सकता है.
उत्तर प्रदेश की राजनीति में सहयोगी दलों के भीतर हलचल एक बार फिर तेज हो गई है. अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नई पदाधिकारियों की सूची जारी की है. इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम उनके पति और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का है, जिन्हें कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाकर उपाध्यक्ष बना दिया गया है.
Apna Dal (S) New State President: अब तक सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके गौतम को यह ज़िम्मेदारी पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनावों और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए सौंपी है.
अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल पर पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है.