यूपीः मायावती ने खाली किया बंगला, स्पीड पोस्ट से भेजी चाबी

मायावती ने 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग को खाली कर दिया है, लेकिन जब राज्य संपत्ति विभाग का कोई अधिकारी उसकी चाबी लेने नहीं आया तो उसे स्पीड पोस्ट से भेज दिया गया. मायावती की तरफ से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई है.

Advertisement
मायावती, फाइल मायावती, फाइल

कुमार अभिषेक / वरुण शैलेश

  • लखनऊ,
  • 30 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

बसपा अध्यक्ष मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए लखनऊ में लालबहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला नंबर छह खाली कर दिया है. उनके निजी सचिव ने बुधवार को मीडिया को यह जानकारी दी.

शीर्ष कोर्ट के आदेश पर राज्य संपत्ति विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन के भीतर बंगले खाली करने का नोटिस जारी किया था, जिसके बाद मायावती ने बंगला खाली किया है.

Advertisement

इससे पहले ने 13 मॉल एवेन्यू को खाली करने का नोटिस दिया था, क्योंकि यही बंगला मायावती के नाम से आवंटित था. वहीं मायावती ने 2011 का एक शासनादेश दिखाते हुए दावा किया था कि 13 मॉल एवेन्यू चूकवश उनके सरकारी बंगले के तौर पर लिखा गया, जबकि ये बंगला कांशीराम स्मारक के नाम से अलॉट किया गया है.

मायावती ने 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग को खाली कर दिया है, लेकिन जब राज्य संपत्ति विभाग का कोई अधिकारी उसकी चाबी लेने नहीं आया तो उसे स्पीड पोस्ट से भेज दिया गया. मायावती की तरफ से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई है.

देश की शीर्ष अदालत के फैसले के बाद तमाम नजरें इस ओर टिकी थीं कि बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती क्या करेंगी और कहां शिफ्ट होंगी. इस संबंध में यह साफ हो गया है कि मायावती 13 मॉल रोड छोड़कर पास में ही बने निजी मकान 9 मॉल रोड में शिफ्ट होने जा रही हैं.

Advertisement

अपने मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान ही मायावती ने 9 मॉल रोड का यह बंगला खरीदा था और इसे भी उसी लाल पत्थरों से बनवाया था, जिस लाल पत्थरों से स्मारक बनवाने के लिए वह जानी जाती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement