मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट में सुनवाई आज, सभी पक्षकार दाखिल करेंगे अपना जवाब

बता दें कि 10 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन जिला जज की छुट्टी होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. कोर्ट ने सुनवाई की नई तारीख 7 जनवरी निर्धारित की थी. ऐसे में आज सभी पक्षकार अदालत में अपना जवाब दाखिल करेंगे. 

Advertisement
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट में सुनवाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट में सुनवाई

कुमार अभिषेक

  • मथुरा ,
  • 07 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST
  • मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट में सुनवाई
  • सभी पक्षकार आज दाखिल करेंगे अपना जवाब
  • याचिकाकर्ता के मुताबिक- जमीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की

मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में आज (7 जनवरी) जिला अदालत में सुनवाई होगी. यह सुनवाई श्री कृष्ण विराजमान की याचिका पर होनी है. श्री कृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व की मांग को लेकर ये याचिका दाखिल की गई है. 

बता दें कि 10 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन जिला जज की छुट्टी होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी. कोर्ट ने सुनवाई की नई तारीख 7 जनवरी निर्धारित की थी. ऐसे में आज सभी पक्षकार अदालत में अपना जवाब दाखिल करेंगे. 

Advertisement

मालूम हो कि इससे पहले अदालत ने श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुन्नी सेंट्रल बक्फ बोर्ड, शाही ईदगाह मस्जिद मथुरा, श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान को नोटिस जारी किया था. 

क्या है मामला 

दरअसल, अदालत में दी गई याचिका में कहा गया है कि जमीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की है, लेकिन साल 1968 में इसका समझौता श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही ईदगाह मस्जिद समिति के बीच हुआ था, जो अवैध है. याचिका में इस समझौते को खारिज कर 13. 37 एकड़ का अतिक्रमण हटा, कब्जा जन्मस्थान को देने की मांग की गई है. यही नहीं इस याचिका में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को भी चुनौती दी गई है. 

देखें: आजतक LIVE TV

जिसके बाद इस मामले में यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, शाही ईदगाह प्रबंधन समिति, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान को प्रतिवादी बनाया गया. फिलहाल, मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में आज अदालत में सुनवाई होगी. अदालत इस मसले पर क्या कुछ निर्णय देता है इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement