हाथरस गैंगरेप पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मौत, प्रियंका गांधी ने की परिवार से बात

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने दरिंदगी की शिकार बेटी के परिजनों से बात की है और तीन-चार दिन में हाथरस पहुंचकर उनसे मुलाकात करने का भरोसा दिया है.

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो-PTI) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो-PTI)

तनुश्री पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST
  • हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत
  • प्रियंका ने CM योगी पर साधा निशाना
  • प्रियंका ने परिजनों से की मुलाकात

हाथरस में दरिंदगी की शिकार बेटी की 15 दिन बाद के मौत हो गई. आज 19 साल की पीड़िता ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ा. 14 सितंबर को 19 साल की बेटी के साथ 4 दबंगों ने गैंगरेप किया और फिर लड़की पर जानलेवा हमला किया गया. लड़की की हालत इतनी खबर थी कि 9 दिन तक होश ही नहीं आया.

Advertisement

होश आने पर पीड़िता ने जो बताया उसके सभी सन्न रह गए. इतनी हैवानियत के बाद भी वो आखिरी सांस तक जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही, लेकिन आज वो ये जंग हार गई. आरोपियों की पहचान गांव के ही रहने वाले संदीप, लवकुश, रामू और रवि के रूप में हुई. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस मामले में सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने दरिंदगी की शिकार बेटी के परिजनों से बात की है और तीन-चार दिन में हाथरस पहुंचकर उनसे मुलाकात करने का भरोसा दिया है. प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधा और कानून व्यवस्था का मसला उठाया. 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही. हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है.

Advertisement

अपने अगले ट्वीट में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है. महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है. अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं. इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »