बदले जाएंगे इन शहरों में एयरपोर्ट के नाम, योगी कैबिनेट ने लिए ये 5 अहम फैसले

यूपी कैबिनेट की तीसरी बैठक में पांच प्रमुख फैसले लिए गए हैं

Advertisement
यूपी सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक यूपी सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक

लव रघुवंशी / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 18 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

योगी सरकार ने मंगलवार को अपनी तीसरी कैबिनेट की बैठक की जिसमें सरकार ने कई बड़े फैसले लिए. आपको बता दें कि योगी सरकार को यूपी की सत्ता में आए हुए अभी एक महीने ही हुआ है. लेकिन फैसले काफी तेजी से लिए जा रहे हैं. आज हुई तीसरी कैबिनेट में लिए गए पांच अहम फैसले इस प्रकार हैं.

1. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की 20 नई कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे. अब उनकी संख्या 89 हो जाएगी. इसके साथ ही केंद्र की तरफ से साइंटिस्ट भी दिए जाएंगे.

Advertisement

2. राज माता सिंधिया के ऊपर एक किताब लिखी गई थी. जिसपर फिल्म भी बनी है 'एक थी रानी ऐसी भी' इस फिल्म को टैक्स फ्री करेगी.

3. गोरखपुर हवाई अड्डा के सिविल टर्मिनल का नाम महा योगी गोरखनाथ जी होगा. वहीं आगरा एयरपोर्ट का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जाएगा.

4. इस बैठक में को पूरी शिद्दत से लागू किए जाने की भी बात हुई.

5. विकलांग जन विकास विभाग बदल कर दिव्यांग जन कल्याण सशक्तीकरण किया गया है.

वहीं बैठक के बाद सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा '20 कृषि विज्ञान केंद्रों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी, यूपी सरकार ने ज़मीन देने का फैसला किया है. सरकार में मंत्री श्रीकान्त शर्मा का कहना है कि हमारी सरकार के 30 दिन पूरे हो गए हैं. हम किसानों और गरीबों के हित में हम फैसले कर रहे हैं. किसान को स्ववावलंबी बनाना हमारी प्रथमिमता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement