काशी के महाश्मशान पर दिवाली की रात हुई तंत्र साधना, कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना

तंत्र साधक दिवाली की रात महाश्मशान पहुंचते हैं और तांत्रिक सिद्धियों के लिए देवी काली और बाबा भैरव के साथ ही बाबा मशान नाथ की उपासना करते हैं.

Advertisement
जलती चिता के बीच की साधना (फाइल फोटो) जलती चिता के बीच की साधना (फाइल फोटो)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी,
  • 15 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST
  • वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुई शव साधना
  • कोरोना से मुक्ति के लिए साधकों ने की प्रार्थना
  • जलती चिताओं के बीच पूरी रात चली साधना

दिवाली की रात जब सभी लोग दीपोत्सव मनाने में जुटे थे, घरों में पूजा-पाठ चल रहा था. लोग अपने घरों की सजावट में लगे हुए थे, तब एक जगह ऐसी भी थी, जहां कोरोना से निजात के लिए तपस्वियों के जुटने का सिलसिला चल रहा था. मोक्ष नगरी काशी यानी वाराणसी में दिवाली की रात तंत्र साधक कोरोना से निजात के लिए शव साधना कर रहे थे.

Advertisement

वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं के बीच साधकों ने कोरोना को भगाने के लिए तांत्रिक क्रिया शव साधना की. बताया जाता है कि तंत्र साधक दिवाली की रात महाश्मशान पहुंचते हैं और तांत्रिक सिद्धियों के लिए देवी काली और बाबा भैरव के साथ ही बाबा मशान नाथ की उपासना करते हैं. सिद्धियों की प्राप्ति के लिए तांत्रिक पूरी रात बाबा मशान नाथ के मंदिर से लेकर जलती चिताओं तक, तंत्र क्रियाएं करते हैं.

देखें: आजतक LIVE TV

इस तंत्र साधना के संबंध में अघोरी कहते हैं कि दिवाली की रात को महानिशा काल कहा जाता है. इसलिए तामसिक साधना करने वाले को चमत्कारी सिद्धियां मिलती हैं. महाश्मशान पर साधना कर रहे अघोरी बाबा मणिराम बताते हैं कि तामसिक क्रिया करने के लिए  शराब और मांस के साथ ही नरमुंड चाहिए होता है. जलती चिताओं के बीच बैठकर बलि दी जाती है और इस बार ये तंत्र साधना हुई. उन्होंने कहा कि यह साधना कोरोना से मुक्ति  को लेकर की गई है.

Advertisement

कैसे होती है शव साधना

शव साधना में श्मशान पर बैठ कर महाकाली की उपासना और शक्ति का आह्वान किया जाता है. इस क्रिया को तामसी क्रिया कहा जाता है. यहां भी बलि दी गई, लेकिन मुर्गे या बकरे की जगह नींबू की. इस तांत्रिक क्रिया को करने वाले एक साधक की मानें तो इस महाश्मशान पर वैसे तो हमेशा ही भगवान शंकर रहते हैं, लेकिन दिवाली की रात काली निशा में महाकाली भी मौजूद रहती हैं. ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात साधना से भगवान तुरंत प्रसन्न होते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »