नाराजगी के बीच CM योगी से मिले दिनेश खटीक, बाहर निकलकर बताया क्या आश्वासन मिला

यूपी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले. मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी परेशानी सीएम को बताई है और योगी ने कहा है कि लिखे गये लेटर के हिसाब से कानूनी कारवाई होगी.

Advertisement
जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक (फाइल फोटो) जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक (फाइल फोटो)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 21 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST
  • दिनेश खटीक ने राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था
  • दिनेश खटीक ने यह इस्तीफा सीधे अमित शाह को भेजा था

यूपी सरकार के मंत्री दिनेश खटीक (Dinesh Khatik) आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले. मीटिंग के बाद दिनेश खटीक ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी परेशानी सीएम को बताई है और योगी ने कहा है कि लिखे गये लेटर के हिसाब से कानूनी कारवाई होगी.

जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका आरोप था कि वह दलित हैं, इस वजह से अधिकारी उनकी बातें नहीं सुनते और ना ही मानते.

Advertisement

अब सीएम योगी से मुलाकात के बाद दिनेश खटीक ने मीडिया को बताया कि योगी ने कहा है कि यूपी में जीरो टॉलरेंस पर काम होगा. वह बोले कि जो मेरी समस्याएं थीं वो मैंने योगी को बताई, कानूनी कारवाई होगी ऐसा उन्होंने कहा.

दिनेश खटीक ने यह भी कहा कि स्वतंत्र देव सिंह मेरे बड़े भाई हैं. बता दें कि चर्चा थी कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से दिनेश खटीक की अनबन चल रही है. लेकिन अब खटीक ने इसपर विराम लगाने की कोशिश की है.

योगी से मिलने से पहले दिनेश खटीक ने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी. जेपी नड्डा ने दिनेश खटीक की बातें सुनीं और उन्हें समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया था. इसके साथ दिनेश खटीक को बीजेपी अध्यक्ष की ओर से नसीहत भी मिली थी कि वो सरकार और पार्टी के मसले को पार्टी फोरम में ही उठाएं.

Advertisement

इससे पहले खटीक ने अपना इस्तीफा सीधे गृह मंत्री अमित शाह को भेजा था. लिखा गया था कि दलित होने के कारण उनको उचित सम्मान नहीं मिल रहा. दिनेश खटीक ने आरोप लगाया था कि दलित होने की वजह से विभाग में उनकी सुनवाई नहीं होती और न ही किसी बैठक की सूचना उन्हें दी जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यमंत्री के अधिकार के तौर पर सिर्फ गाड़ी दे दी गई है. मंत्री दिनेश खटीक ने ट्रांसफर के मामलों में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.

तबादले में गड़बड़ी को लेकर जब दिनेश खटीक ने अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्हें अबतक जानकारी नहीं दी गई. प्रमुख सचिव सिंचाई पर आरोप लगाते हुए राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि फोन करने पर बिना पूरी बात सुने उन्होंने फोन काट दिया. मंत्री ने नमामि गंगे योजना में भी भ्रष्टाचार की बात कही थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »