GST पर कारोबारियों को समझा पाने में फेल हुए योगी सरकार के उप मुख्यमंत्री

राज्य सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्य भर से लखनऊ आए तकरीबन 50 से ज्यादा कारोबारियों ने बुधवार को अपनी बात रखी. लेकिन सभी जीएसटी को लेकर खासे नाराज थे.

Advertisement
दिनेश शर्मा दिनेश शर्मा

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 28 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

जीएसटी को लेकर लखनऊ में कारोबारियों ने बुधवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मुलाकात की. 30 जून की रात से लागू हो रहे जीएसटी को देखते हुए कारोबारियों के बीच शंका भ्रम और नाराजगी के हालात हैं और ऐसी ही नाराजगी मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री के सामने भी दिखाई दी. जब दिनेश शर्मा कारोबारियों से रूबरू हुए. दिनेश शर्मा के सामने कारोबारियों ने अपने गुस्से का इजहार भी किया.

Advertisement

राज्य सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्य भर से लखनऊ आए तकरीबन 50 से ज्यादा कारोबारियों ने बुधवार को अपनी बात रखी. लेकिन सभी जीएसटी को लेकर खासे नाराज थे. चाहे वह कपड़ा व्यापारी हो चाहे साइकिल व्यापारी, चाहे दवा व्यापारी हो या गल्ला व्यापारी हो या फिर रिटेल दुकानदार. जीएसटी को लेकर सभी के मन में शंका और भ्रम बरकरार है.

आपको बता दें कि योगी सरकार ने सभी जिलों में मंत्रियों को को लेकर कारोबारियों से मिलने को कहा है और डिप्टी सीएम लखनऊ में व्यापारियों और कारोबारियों का गुस्सा कम करने में लगे हैं. लेकिन, ज्यादातर कारोबारी बढ़े हुए टैक्स रिटर्न फाइल करने पर को लेकर सशंकित हैं और यही वजह है कि पार्टी और सरकार दोनों से खफा नजर आ रहे हैं.

ये सभी कारोबारी 30 जून को पर जा रहे हैं सरकार के समझाने पर भी नहीं माने और उप मुख्यमंत्री के सामने हड़ताल पर जाने का ऐलान भी कर डाला.

Advertisement

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »