कांग्रेस ने कहा- रीता बहुगुणा खानदानी दगाबाज

कांग्रेस पार्टी ने रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने पर करारा प्रहार किया है. कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के परिवार का दलबदल का पुराना इतिहास रहा है.

Advertisement
कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

कांग्रेस पार्टी ने रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने पर करारा प्रहार किया है. कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के परिवार का दलबदल का पुराना इतिहास रहा है.

'कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा असर'
राज बब्बर ने कहा कि के जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. कांग्रेस ने इसे दगाबाजी करार दिया और बीजेपी पर दगाबाजों को शरण देने का आरोप लगाया.

Advertisement

'सीट नहीं जीत सकती थीं'
रीता बहुगुणा के देते हुए कांग्रेस के नेता गुलाब नबी आजाद ने कहा कि अवसरवादी नेता एक जगह टिकते नहीं. असली बात ये है कि वे सीट जीत नहीं सकती थीं. मुकाबला काफी मुश्किल था.

'खानदान का पुराना इतिहास'
वहीं यूपी में कांग्रेस के अभियान इंचार्ज डॉ. संजय सिंह ने कहा कि रीता बहुगुणा जोशी अभी बीजेपी में गईं हैं. इससे पहले उनके भाई और उससे भी पहले उनके पिता कांग्रेस छोड़कर गए थे. इसलिए हमें कोई हैरानी नहीं हुई. दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं. संजय सिंह ने कहा कि एक दिन यही रीता बहुगुणा कह रही थीं कि मोदी फासीवादी हैं और देश को फासीवाद की तरफ ले जा रहे हैं. आज वहीं राहुल गांधी पर हमले कर रही हैं. ये अवसरवाद नहीं तो क्या है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »