मायावती का दावा- मोदी फकीर नहीं, मालदार आदमी हैं

बीजेपी नोटबंदी को भ्रष्टाचार से जोड़कर लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है. लेकिन, मायावती ने सवाल उठाया कि अगर केंद्र सरकार सचमुच भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इतनी गंभीर है तो आज तक लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं की गई. मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वहां भी उन्होंने लोकायुक्त को पंगु बना कर रखा था.

Advertisement
बीएसपी प्रमुख मायावती बीएसपी प्रमुख मायावती

अंजलि कर्मकार / बालकृष्ण

  • लखनऊ,
  • 04 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:09 AM IST

उत्तर प्रदेश चुनाव में अब नोटबंदी सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है. विपक्षी पार्टियां इसको लेकर मोदी और बीजेपी को घेरने में लगी हैं. शुक्रवार को जब मोदी के इस बयान के बारे में मायावती से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मोदी दरअसल गरीबों के लिए नहीं, बल्कि इस बात पर अपना दिमाग दौड़ा रहे हैं कि धनसेठों को फायदा कैसे पहुंचाया जाए.

Advertisement

बीजेपी और मोदी नोटबंदी को से जोड़कर लोगों का समर्थन जुटाने में लगी है और लोगों से अपील कर रही है कि कुछ दिन की तकलीफ देश के खातिर वह बर्दाश्त कर लें. वहीं, समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी नोटबंदी से हो रही तकलीफ़ों को लेकर बीजेपी को घेरने में लगी है. मायावती ने शुक्रवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि नोट बंदी की वजह से हो रही दिक्कतों से अब तक 100 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन किसी को भी केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं पहुंचाई.

से जब मोदी के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह फकीर हैं. मायावती ने इस सवाल पर नाराज होते हुए कहा कि दरअसल मोदी फकीर नहीं, बल्कि बहुत बड़े मालदार आदमी हैं. उनका कहना था कि वह मोदी को मालदार आदमी इसलिए कह रही हैं, क्योंकि जो धनसेठ और का संरक्षक हो, उसे भला और क्या कहा जाए.

Advertisement

बीजेपी नोटबंदी को भ्रष्टाचार से जोड़कर लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है. लेकिन, मायावती ने सवाल उठाया कि अगर केंद्र सरकार सचमुच भ्रष्टाचार को रोकने के लिए इतनी गंभीर है तो आज तक लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं की गई. मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वहां भी उन्होंने लोकायुक्त को पंगु बना कर रखा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »