बर्ड फ्लू: उत्तराखंड में कौओं की मौत से दहशत, नोएडा में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के संकट को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में इस संकट को देखते हुए स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है.

Advertisement
बर्ड फ्लू ने भारत में बढ़ाई चिंता (फाइल) बर्ड फ्लू ने भारत में बढ़ाई चिंता (फाइल)

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST
  • देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू का संकट
  • नोएडा में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड
  • उत्तराखंड में मृत कौवे मिलने से दहशत

देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू के कारण सतर्कता बढ़ा दी गई है. गुरुवार को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर मृत कौवे मिले हैं, जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में बर्ड फ्लू के संकट को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है.

उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, देहरादून में दो स्थानों पर करीब 6 मृत कौवे मिले हैं. इन सभी को टेस्टिंग के लिए भेजा गया है, ताकि बर्ड फ्लू को लेकर किसी तरह की आशंका को दूर किया जा सके. हालांकि, अभी राज्य में बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

नोएडा में बना आइसोलेशन वार्ड
अगर उत्तर प्रदेश के नोएडा की बात करें तो यहां पर अलर्ट जारी किया गया है. जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार को वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने यहां जिला अस्पताल में 6 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है, ताकि अगर किसी में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलते हैं तो उसे तुरंत यहां लाया जा सके. 

गौतमबुद्धनगर के डीएम ने सभी अधिकारियों को सख्ती से काम लेने का निर्देश दिया है, साथ ही लापरवाही होने पर एक्शन की चेतावनी दी है.

केरल, हरियाणा समेत कई राज्यों में अलर्ट
गौरतलब है कि देश के करीब एक दर्जन राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. केरल और हरियाणा में तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीम भी पहुंची है, जो हालात का जायजा लेगी. इसके अलावा ओडिशा ने भी राज्य स्तर पर रैपिड एक्शन टीम का गठन किया है और पॉल्ट्री से जुड़े लोगों को सतर्क किया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement