अयोध्याः धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद का डिजाइन तैयार, कुछ इस तरह से दिखेगी

यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मुहैया कराई गई 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद परिसर निर्माण शुरू करने की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है. नक्शा भी तैयार कर लिया गया है.

Advertisement
अयोध्या के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद का डिजाइन तैयार (फोटो-शिवेंद्र) अयोध्या के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद का डिजाइन तैयार (फोटो-शिवेंद्र)

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • अयोध्या,
  • 19 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST
  • 26 जनवरी से शुरू होगा मस्जिद का निर्माण कार्य
  • अस्पताल, रिसर्च सेंटर, कम्युनिटी किचन भी बनेगा
  • मस्जिद में एक साथ दो हजार नमाजियों की व्यवस्था

अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद की नींव और डिजाइन पर अंतिम मुहर लग गई है और आज शनिवार को भव्य तरीके से बनाए जाने वाले मस्जिद के लेआउट और डिजाइन जारी कर दिए गए.

धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद की डिजाइन को लेकर आज की बैठक में फाउंडेशन के सभी सदस्यों के साथ आर्किटेक्ट भी शामिल हुए थे. जो लोग बैठक में शामिल नहीं हो सके उन्हें वर्चुअल तरीके से जोड़ा गया. बैठक में मस्जिद निर्माण, अस्पताल, रिसर्च सेंटर, कम्युनिटी किचन और म्यूजियम आदि की डिजाइन पर भी मुहर लगी.

Advertisement
धन्नीपुर गांव में प्रस्तावित मस्जिद की रुपरेखा (फोटो-शिवेंद्र)

अगले साल 26 जनवरी से अयोध्या की चौहद्दी में बसे गांव धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण शुरू हो जाएगा. यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुहैया कराई गई 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद परिसर निर्माण शुरू करने की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है. नक्शा भी तैयार कर लिया गया है. अब शिलान्यास की औपचारिकता के साथ मस्जिद परिसर में अन्य भवनों के निर्माण की भी शुरुआत हो जाएगी.

मस्जिद को लेकर शिलान्यास किनके हाथों होगा? निर्माण के चरण किस तरह आगे बढ़ेंगे, इन सभी मुद्दों पर बोर्ड ने काफी हद तक फैसला कर लिया है, लेकिन इसका ऐलान समय आने पर होगा. 

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (ICSF) ही इसकी देखरेख कर रहा है. फाउंडेशन के प्रवक्ता अतहर हुसैन के मुताबिक 5 एकड़ जमीन के केंद्र में 300 बिस्तरों वाला मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल होगा. इसके अलावा जो मस्जिद बनाई जा रही है उसमें एक साथ दो हजार नमाजी नमाज अदा कर सकते है. मस्जिद का आकार गोल यानी वर्तुलाकार रखा गया है.

Advertisement
मस्जिद परिसर में अस्पताल भी बनाया जाएगा

हालांकि नई मस्जिद अयोध्या में विवादित स्थल पर बने ढांचे से आकार में बड़ी होगी, लेकिन भवन का डिजाइन उससे कतई मेल खाता या उसकी झलक देता हुआ नहीं होगा.

देखें: आजतक LIVE TV

अयोध्या में एक ओर राम मंदिर का निर्माण कार्य आगे बढ़ रहा है तो मंदिर परिसर से करीब 20 किलोमीटर दूर गांव धन्नीपुर में मस्जिद और इस्लामिक शोध संस्थान सहित अन्य इदारों की इमारतों के बनाने का सिलसिला भी अगले महीने बाकायदा शुरू हो जाएगा.

कुछ इस तरह से बनेगी मस्जिद

बोर्ड के मुताबिक इस परिसर में मस्जिद और शोध संस्थान के अलावा मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल, सार्वजनिक भोजनालय और कुतुबखाना यानी आधुनिक पुस्तकालय भी बनाने की योजना है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »