शराब तस्करों का विरोध करने पर घर में घुसे हत्यारे, सोते हुए युवक के माथे पर मारी गोली

अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के गांव पीपली में नीरज नाम का युवक लगातार गांव में गैर प्रांत से शराब तस्करी कर बेचने वाले लोगों का विरोध करता आ रहा है. मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को जब नीरज घर पर सो रहा था तभी गांव के नामजद शराब तस्कर असलहों से लैस घर में घुस आए और घर में सो रहे नीरज को गोली मारकर फरार हो गए.

Advertisement
शराब तस्करों का विरोध करने पर घर में घुसे हत्यारे, सोते हुए युवक के माथे पर मारी गोली. शराब तस्करों का विरोध करने पर घर में घुसे हत्यारे, सोते हुए युवक के माथे पर मारी गोली.

अकरम खान

  • अलीगढ़,
  • 25 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST
  • घर में घुसकर शराब तस्करों ने गोली मारकर की युवक की हत्या
  • परिजनों ने नामजद 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा कराया पंजीकृत
  • फरार हत्यारों की तलाश में जुटी अलीगढ़ पुलिस

यूपी के अलीगढ़ में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. जिले के टप्पल थाने में कई हत्याएं हो चुकी हैं. एक हफ्ते पहले घर से बुलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस अभी खाली हाथ ही बैठी हुई थी कि शराब तस्करों का गांव में एक युवक द्वारा विरोध करने पर उसकी घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने नामजद 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है. पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है.

Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक, अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के गांव पीपली में नीरज नाम का युवक लगातार गांव में गैर प्रांत से शराब तस्करी कर बेचने वाले लोगों का विरोध करता आ रहा है. जिसको लेकर नीरज पर पिछले दिनों फायरिंग कर दी गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की.

 

मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को जब नीरज घर पर सो रहा था तभी गांव के नामजद शराब तस्कर असलहों से लैस घर में घुस आए और घर में सो रहे नीरज को गोली मारकर फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुन परिजन और ग्रामीण जाग गए. उन्होंने फायरिंग करने वाले युवकों को भागते हुए पहचान लिया.

घायल नीरज को जेवर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने नामजद 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है. बता दें, टप्पल थाना क्षेत्र में 1 हफ्ते के अंदर अब तक 2 हत्याएं हो चुकी हैं. पुलिस अभी भी मामले की जांच करने में लगी हुई है.

Advertisement

घटना के संबंध में एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि थाना टप्पल इलाके में एक युवक की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गए हैं. इलाके की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों की दी हुई तहरीर के आधार पर आठ नामजद युवकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. हत्यारों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »