बेघर विधायकों को लखनऊ में घर देंगे अखिलेश

मुख्यमंत्री ऐलान किया है कि जिन विधायकों के पास आवास नहीं है सरकार उन्हें आवास देगी.

Advertisement

अमित कुमार दुबे / अभिषेक रस्तोगी

  • लखनऊ,
  • 08 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के विधायकों को तोहफा दिया है. साल 2016—17 का बजट पारित होने के बाद मुख्यमंत्री ऐलान किया है कि जिन विधायकों के पास आवास नहीं है सरकार उन्हें आवास देगी.

पूर्व विधायकों के पेंशन में इजाफा
अखिलेश ने ये आवास को लखनऊ में उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. विधायकों ने सीएम के इस फैसले का स्वागत किया. यही नहीं, पूर्व विधायकों की पेंशन दस हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की भी घोषणा की.

Advertisement

विधायकों के इलाके का एजेंडा
इसके अलावा सीएम ने सभी क्षेत्रों में 100 हैंडपम्प और 100 हैंडपम्पों की रीबोरिंग की सुविधा देने का भी ऐलान किया. साथ ही हर विधायक को 8 किलो मीटर हाट मिक्स बनाने के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement