मां को पहले पीटा, फिर जला कर मार डाला...काला जादू के शक में हैवान बना बेटा

तेलंगाना के मेदक जिले के एलुपेटा गांव में मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि 21 वर्षीय दुर्गेश ने काला जादू करने के शक में अपनी 40 वर्षीय मां सयाम्मा को पहले पीटा और फिर उन पर डीजल डालकर आग लगा दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
महिला और उसका बेटा. (Photo: ITG) महिला और उसका बेटा. (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

तेलंगाना के मेडक ज़िले के टेकमाल मंडल के एलुपेटा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 21 साल के एक युवक ने अपनी मां पर कथित तौर पर हमला किया और काला जादू करने के शक में उन्हें आग के हवाले कर दिया. पीड़िता, सयाम्मा (40), बुरी तरह जल गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी की पहचान दुर्गेश (21) के तौर पर हुई है. 

Advertisement

बताया जाता है कि आरोपी बेटे दुर्गेश ने पहले मां पर डीज़ल डाला और फिर आग लगा दी. क्योंकि उसे शक था कि वह काला जादू कर रही थीं. इस घटना से गांव में सदमा है और लोग परिवार के भीतर हुए इस बेरहम हमले पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. सूचना मिलने पर टेकमाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है.

पहले पीटा, फिर डीजल डाला और लगा दिया आग
पड़ोसी ने बताया कि मेरा नाम के कार्रे अशोक है और मैं मेडक ज़िले के टेकमाल मंडल के एलुपेट गांव का रहने वाला हूं. मृतक कार्रे सयाम्मा पर उनके बेटे दुर्गेश ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के बाद हमला किया. पहले उसने उन पर डीज़ल डाला और आग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई. यह घटना उनके घर पर हुई. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. पहले उसने मां को पीटा और बाद में डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया. जिससे महिला की मौत हो गई. फिलहाल महिला के शव को जोगीपेट के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »