तेलंगाना में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- 70 लाख नाम गलत

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा 10 सितंबर को जारी वोटर लिस्ट पर कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची में इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आघात है.

Advertisement
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो) कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी (फाइल फोटो)

विवेक पाठक / कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 10 सितंबर को जारी तेलंगाना की मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने वोटर लिस्ट ठीक होने तक चुनाव न कराने का मांग की है और आरोप लगाया है कि इस वोटर लिस्ट में लगभग 70 लाख नाम गलत हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया है कि 10 सितंबर को जारी तेलंगाना की मतदाता सूची के ड्राफ्ट कांग्रेस के शोध में लगभग 70 लाख नाम तीन खंडों में गलत पाए गए हैं. जिसमें लगभग 48 लाख वोटर ऐसे पाए गए हैं जिनके नाम/फोटो आदि एक से ज्यादा जगह हैं. वहीं जिनके नाम/फोटो आदि एक से ज्यादा जगह हैं. इनके लिए कहा गया है ये लोग आंध्रप्रदेश चले गए. लेकिन आंध्रप्रदेश की सूची में भी 17 लाख नाम गायब थे. वहीं कुछ मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम तेलंगाना और आंध्र दोनों की लिस्ट में हैं.

Advertisement

सिंघवी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है ऐमें इस तरह की गड़बड़ी संवैधानिक ढांचे पर बड़ा आघात है. उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को वोटर लिस्ट जारी कर सुधार के लिए 4 हफ्ते दिए गए हैं जबकि इसके लिए 4 महीने का वक्त लगता है. क्या इसलिए विधानसभा अचानक भंग की गई है?

कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की है कि पारदर्शी तारीके से वोटर लिस्ट बननी चाहिए और जब तक सुधार नहीं होता तब तक चुनाव नहीं होना चाहिए. साथ ही गड़बड़ी के लिए जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की.

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 सितंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया है और सूची में दावा या आपत्तियों के निस्तारण लिए 4 अक्टूबर तक का समय दिया गया है.

जिसके बाद ही डाटाबेस को अपडेट और सप्लिमेंट सूची का प्रकाशन सात अक्टूबर से पहले कर पूरा होना है और इसके अगले ही दिन 8 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जानी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »