केरल में सरकारी नौकरी में धांधली! बीजेपी की यूथ विंग ने निकाला मार्च

बीजेपी युवा मोर्चा की मांग है कि नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए. सरकारी नौकरियों में हो रही धांधली पर रोक लगाई जाए.

Advertisement
केरल पब्लिक सर्विस कमीशन का दफ्तर (क्रेडिट- फेसबुक) केरल पब्लिक सर्विस कमीशन का दफ्तर (क्रेडिट- फेसबुक)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 22 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की यूथ विंग युवा मोर्चा ने केरल पब्लिक सर्विस कमीशन के दफ्तर तक मार्च निकाला है. युवा मोर्चा ने सरकारी नौकरी में विभिन्न पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन की सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने मांग की कि सीबीआई को केपीएससी द्वारा पिछले वर्षों की परीक्षाओं की जांच करनी चाहिए.

बीजेपी युवा मोर्चा की मांग है कि नियुक्ति की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए. सरकारी नौकरियों में हो रही धांधली पर रोक लगाई जाए.

Advertisement

युवा मोर्चा की मांग है कि सीबीआई बीते वर्ष हुए प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों की भी जांच कराई जाए. युवा मोर्चा का आरोप है कि पीएससी परीक्षाओं ने गलत तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराई हैं.

हाल ही में पीएससी ने भी स्वीकार किया था कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में भी कुछ जगह धांधली की खबरें सामने आई थीं, जिसके सिलसिले में 2 एसएफआई नेताओं की गिरफ्तारी हुई थी. दरअसलल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में कुछ जगह हिंसक झड़प की खबरें भी सामने आई थीं.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन की इस्तेमाल किया था. यूवा मोर्चा के राज्य सचिव एडवोकेट प्रकाश बाबू ने प्रोटेस्ट की शुरुआत की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »