पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है. उनकी भूमिका सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग से जुड़ी होगी. इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का रैंक दिया गया है. नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी.
मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से बंगाल की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और बीजेपी के लिए प्रचार करते रहे हैं. अब उनकी भूमिका राज्य सरकार के साथ जुड़ गई है. सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग राज्य में सूचना, संस्कृति और कला से जुड़े काम देखता है. इसी विभाग में मिथुन को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है.
मिथुन चक्रवर्ती अब सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग से जुड़े काम में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे. इससे पहले इस विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पास थी. अब मिथुन चक्रवर्ती को सरकार का सलाहकार बनाया गया है. उनकी भूमिका विभाग से जुड़े मामलों में सरकार को सलाह देने की होगी.
सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है और अगले आदेश तक जारी रहेगी. मिथुन को मिली इस नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है. इस तरह मिथुन चक्रवर्ती अब पश्चिम बंगाल सरकार के साथ सलाहकार के तौर पर काम करेंगे.
इंद्रजीत कुंडू