गुजरात: मेहसाणा के रिजॉर्ट में स्वीपर ने विदेशी महिला से की छेड़छाड़

गुजरात के मेहसाणा में विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. वेनेजुएला की यह महिला अपने 9 साथि‍यों के साथ यहां ओएनजीसी में ट्रेनिंग के लिए आई थी.

Advertisement
छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस गिरफ्त में छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सबा नाज़ / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 20 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

गुजरात के मेहसाणा में विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. वेनेजुएला की यह महिला अपने 9 साथि‍यों के साथ यहां ओएनजीसी में ट्रेनिंग के लिए आई थी.

पुलिस के मुताबिक महिला के सैफ्रनी हॉलीडे रिजॉर्ट में ठहरी थी. रात में रिजॉर्ट के ही एक स्वीपर ने उस के साथ छेड़खानी की.

महिला ने कहा, 'मैं रात में अपनी रूममेट के साथ कमरे में सो रही थी, उसी वक्त कोई हमारे कमरे में आया. उसने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. मैं जोर से चिल्लाई और धक्का दिया तो वो दरवाजा खोल कर भाग गया. वो होटल के कमरे से पूरी तरह परिचित था. उसने कमरे की लाईट्स भी बंद की थी. वो वहां कंडोम लेकर आया था, जो उसने मेरे कमरे में ही फेंक दिया था.'

पीडिता ने कहा, 'हम होटल मालिक के पास गए तो वो ये बात मानने को तैयार ही नहीं हुए. फिर पता चला कि कमरे में घुसने वाला शख्स होटल का स्वीपर है. मेरे चिल्लाने के बाद भी वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं आया. हमने तुरंत पुलिस को सूचित किया. हमने सीसीटीवी फुटेज भी देखा, वो वहीं पर दो तीन घंटों से घूम रहा था. यहां तक कि उसे पता था कि कैमरे में कैसे आते हैं.'

महिला ने मेहसाणा के लाधणज थाने में दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है. महिला ने दिल्ली स्थि‍त वेनेजुएला के दूतावास को भी घटना की जानकारी दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »