यूपी: फतेहपुर कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक, निकाले गए 42 मजदूर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक होने के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है.

Advertisement
प्रशासन ने अमोनिया गैस लीक के बाद लोगों को इलाके से हटाया प्रशासन ने अमोनिया गैस लीक के बाद लोगों को इलाके से हटाया

साद बिन उमर / सुरभि गुप्ता

  • लखनऊ,
  • 02 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:41 AM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक होने के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. फतेहपुर के एसपी ने बताया कि अब कोल्ड स्टोरेज से गैस नहीं लीक हो रही है और प्लांट में फंसे 42 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. बता दें कि रविवार देर रात कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लीक होने की खबर मिली थी.

Advertisement

प्रशासन ने इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके के लोगों को वहां से हटाया. दो किलोमीटर के दायरे में यातायात रोक दिया गया था और अग्निशमन की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया.

बता दें कि इससे पहले कानपुर में भी एक के बाद अमोनिया लीक हुआ था, जिसमें 6 मजदूरों की मौत हो गई थी. उस हादसे में भी हवा में अमोनिया होने की वजह से राहत और बचाव काम में काफी बाधा पहुंची थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement