यूपी के गवर्नर राम नाईक बोले- दाऊद और हितेन ठाकुर से थे गोविंदा के संबंध

यूपी के राज्यपाल ने अपनी किताब में लिखा कि तीन बार के सांसद रहने और मुंबई के लिए काफी कुछ किए जाने के बाद वह महज 11 हजार वोट से मिली हार को नहीं पचा पा रहे थे.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • मुंबई,
  • 03 मई 2016,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

अपने बयानो से अक्सर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि गोविंदा ने 2004 के लोकसभा चुनावों में मुंबई नॉर्थ से उन्हें हराने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और बिल्डर हितेन ठाकुर की मदद ली थी.

उन्होंने यह दावा अपनी किताब 'चेयरेवेती, चेयरेवेती' (बढ़ते रहो) में किया है. यह किताब 25 अप्रैल को मुंबई में रिलीज हुई है.

Advertisement

'दाऊद और हितेन ने वोटरों को डराया'
ने अपनी किताब में लिखा कि तीन बार के सांसद रहने और मुंबई के लिए काफी कुछ किए जाने के बाद वह महज 11 हजार वोट से मिली हार को नहीं पचा पा रहे थे. उन्होंने लिखा कि गोविंदा की दाऊद और हितेन ठाकुर से दोस्ती थी, जिन्होंने वोटरों को डराया.

'गोविंदा के दाऊद और ठाकुर से संबंध थे'
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, 1999 से 2004 तक केंद्रीय मंत्री रहे कि उन्हें ये कहने में कोई हिचक नहीं है कि गोविंदा के दाऊद और ठाकुर से संबंध थे. उन्होंने कहा, 'उन्होंने अपनी ताकत का इस्तेमाल चुनाव में मेरे खिलाफ किया, जिसका परिणाम भी उन्हें मिला.'

'जनता का अपमान कर रहे हैं नाईक'
वहीं, गोविंदा ने राम नाईक के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'यह जनता थी जिसने मुझे जिताया था. मुझे तब किसी के समर्थन की जरूरत नहीं थी. ऐसे आरोप लगाकर नाईक वहां की जनता का अपमान कर रहे हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »