शिवसेना ने किया बुलेट ट्रेन का विरोध कहा ये आम लोगों के लिए नहीं अमीरों के लिए

केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल शिवसेना मोदी सरकार के खिलाफ अब बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर मैदान में उतर गई है. शिवसेना ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. पार्टी के मुखपत्र में सामना में लेख के जरिए उद्धव ठाकरे ने बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार जन के दावे किए जा रहे हैं ये झूठ से ज्यादा कुछ भी नहीं है.

Advertisement
उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे

केशवानंद धर दुबे / साहिल जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल शिवसेना मोदी सरकार के खिलाफ अब बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर मैदान में उतर गई है. शिवसेना ने बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. पार्टी के मुखपत्र में सामना में लेख के जरिए उद्धव ठाकरे ने बुलेट ट्रेन परियोजना से रोजगार जन के दावे किए जा रहे हैं ये झूठ से ज्यादा कुछ भी नहीं है.

Advertisement

लेख में कहा है कि जापानी कंपनी भारत में कोई जॉब नहीं देने जा रही है. जापान अपने देश से सबकुछ तैयार कर लाएगा इसलिए यहां के तकनीशियनों को कोई जॉब नहीं मिलने जा रहा.

मकसद गुजरात विधानसभा चुनाव में फायदा

शिवसेना ने यहां तक कहा है कि इस परियोजना का मकसद केवल गुजरात विधानसभा चुनाव में फायदा लेना है. हम बस ये उम्मीद करते हैं कि इससे मुंबई को नुकसान नहीं होगा. मुंबई में लोकल ट्रेनों की हालत खराब है. विदर्भ और मराठवाड़ा में कई परियोजनाएं लंबित हैं और ये सरकार हमें बुलेट ट्रेन दे रही है.

आम लोगों के लिए नहीं बुलेट

शिवसेना ने कहा कि ये परियोजना आम लोगों के लिए नहीं है बल्कि अमीर लोगों के लिए है. किसानों को देने के लिए पैसे नहीं है लेकिन इस परियोजना पर खूब खर्च किया जा रहा है. ये ठीक नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »