श्रीनगर मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी को किया ढेर, 1 जवान घायल

सूत्रों के अनुसार कुछ आतंकी छत्‍ताबल इलाके में ही छ‍िपे हुए हैं. इसी इलाके में गोलीबारी हुई थी. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों को घेरे हुए हैं. दोनों तरफ से भारी गोलीबारी की बात भी कही जा रही है. मुठभेड़ जारी है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अंकुर कुमार / शुजा उल हक

  • श्रीनगर ,
  • 05 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ का दौर थम नहीं रहा है. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पुराने इलाके छत्‍ताबल में आतंकियों की ओर से गोलीबारी की गई. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर ल‍िया है.  इस हमले में 1 जवान के घायल होने की खबर है. वहीं 3 आतंकी मारे गए हैं.

वहीं पुलवामा में भी एक पुलिस अधिकारी पर आतंकी हमले की सूचना आई है. हमले में घायल पुलिस अध‍िकारी शौकत अहमद को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार कुछ आतंकी छत्‍ताबल इलाके में ही छ‍िपे हुए हैं. इसी इलाके में हुई थी. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों को घेरे हुए हैं. दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई. मुठभेड़ के बाद   3 आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.

सूत्रों के अनुसार सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और श्रीनगर के करण नगर और छत्‍ताबल इलाके में नाकाबंदी कर रही थी. उसी दौरान आतंकियों की ओर से गोलीबारी हुई.

सीआरपीएफ के एक जवान इस गोलीबारी में घायल हुआ है. गोली उसकी दाहिने पैर में लगी. जवान की हालत स्‍थिर बताई जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »