सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, इतावली नागरिक की मदद को बढ़ाया हाथ

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की इस दरियादिली के बाद दिल्ली स्थित इटली दूतावास ने उनका आभार जताया. इटली दूतावास ने लिखा, 'माननीय विदेशमंत्री स्वराज के आभारी हैं. उन्होंने रोगी से बात की, वह ठीक है और पेशेवर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.

Advertisement
विदेश मंत्री ने ट्वीट करके दी जानकारी विदेश मंत्री ने ट्वीट करके दी जानकारी

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में घायल एक इतालवी नागरिक की सहायता की. पुलिस ने बताया कि जियोवानी फैरिस सहित चार व्यक्ति यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की टक्कर में घायल हो गए थे. इसके बाद ट्विटर पर हादसे जानकारी मिलते ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया.

Advertisement

एक ट्विटर यूजर ने सुषमा को ट्वीट किया कि हादसे में फैरिस गंभीर रूप से घायल हो गया है और कैलाश अस्पताल में अकेला है. जवाब में सुषमा ने लिखा, ‘वह अकेला नहीं है, वह भारत में है, मैंने कैलाश अस्पताल में बात की, वे उसकी देखभाल करेंगे'.

एसएचओ फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि हादसा. फैरिस और उसका ड्राइवर जिस कार में थे वह कार दूसरी कार से टकरा गई. उन्होंने बताया कि दूसरी कार में एक महिला सहित दो लोग सवार थे और उन्हें मामूली चोटें आईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की इस दरियादिली के बाद दिल्ली स्थित इटली दूतावास ने उनका आभार जताया. इटली दूतावास ने लिखा, 'माननीय विदेशमंत्री स्वराज के आभारी हैं. उन्होंने रोगी से बात की, वह ठीक है और पेशेवर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं'.

Advertisement
यह पहला मौका नहीं है जब सुषमा ने ट्विटर पर संज्ञान लेते हुए किसी भारतीय या विदेशी नागरिक की मदद की हो. विदेश में आपात हालात में फंसे भारतीय से लेकर आए दिए सुषमा स्वराज पाकिस्तान से पर भारत आने वालों को इजाजत देती रहती हैं.

हाल ही में पाकिस्तान से आई भारतीय नागरिक गीता को उसके बिछड़े परिवार से मिलाने के लिए विदेश मंत्री ने ट्विटर पर मुहिम छेड़ रखी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »