स्मृति ईरानी ने कपिल सिब्बल पर लगाया जमीन घोटाले का आरोप, राहुल गांधी से मांगा जवाब

फरवरी को जीएसटी ई-बिल में टेक्निकल चुनौती के बाद रिटर्न फाइलिंग का काम रुका, जिसके बाद केन्द्र सरकार ने ई-बिल सॉफ्टवेयर को कम से कम 75 लाख कारोबारियों द्वारा रिटर्न फाइल करने के काम को संभालने लायक तैयार किया है. 1 अप्रैल से देशभर में 1 करोड़ जीएसटी कारोबारी को ई-बिल के तहत रिटर्न दाखिल करना है, फिलहाल महज 11 लाख कारोबारी नए प्लैटफॉर्म पर रजिस्टर्ड हैं- लिहाजा अब महज 3 दिनों के अंदर लगभग 1 करोड़ कारोबारियों को रिटर्न के लिए नए प्लैटफार्म पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

Advertisement
स्मृति ईरानी ने कपिल सिब्बल पर लगाया आरोप स्मृति ईरानी ने कपिल सिब्बल पर लगाया आरोप

राहुल मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल पर आरोपी शख्स के साथ कारोबारी संबंध रखने के आरोप लगाए हैं. ईरानी ने दो पत्रिकाओं के लेखों का हवाला देकर कहा कि उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी से खरीद-फरोख्त की थी. उन्होंने कहा कि इस आदमी पर सरकार ने हवाला कारोबार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था.

ईरानी ने सवाल पूछा कि सिब्बल को ऐसे शख्स के साथ व्यापार करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पत्रकारों ने इस मामले कपिल सिब्बल से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस मामले में झूठ बोला. ईरानी ने कहा कि सिब्बल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीकी पत्रकारों से तथ्य भी छुपाए थे.

Advertisement

इसके साथ ही ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जवाब दें कि क्या उनके लिए यह स्वीकार्य है? ईरानी ने कहा कि कपिल सिब्बल को जवाब देना चाहिए कि उनका इस आदमी के साथ क्या संबंध है.

उन्होंने कहा कि लोग सवाल कर सकते हैं कि ऐसे शख्स से कंपनी खरीदने में क्या हर्ज है. लेकिन राजनीति में क्या ऐसा स्वीकार्य होता है? उन्होंने कहा कि यूपीए के शासनकाल में इस आदमी पर सीबीआई भी निगरानी रख रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »