आज तक से मनोहर पर्रिकर बोले - जांच एजेंसियों के रडार पर अगस्ता घूसकांड की बड़ी मछलियां

अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि इस मामले में किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. जांच एजेंसियां बड़ी मछलियों का पीछा कर रही हैं और जल्द वो शिकंजे में होंगी. आज तक ने इस मामले को लेकर पर्रिकर से खास बातचीत की.

Advertisement

अमित कुमार दुबे / गौरव सावंत

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2016,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

अगस्ता वेस्टलैंड घूसकांड को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि इस मामले में किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. जांच एजेंसियां बड़ी मछलियों का पीछा कर रही हैं और जल्द वो शिकंजे में होंगी. आज तक ने इस मामले को लेकर पर्रिकर से खास बातचीत की.

रक्षा मंत्रालय की निगरानी अगस्ता केस की जांच
मनोहर पर्रिकर ने कहा कि अगस्ता केस की जांच की निगरानी में जा रही है. मंत्रालय ने इस केस जुड़े सभी दस्तावेज ईडी और सीबीआई को दे दिया है. केंद्रीय मंत्री ने फिर दोहराया कि इटली से इस मामले से जुड़े जो भी नाम मिले हैं उन सबके के खिलाफ जांच होगी और जांच एजेंसियां सभी से पूछताछ करेंगी.

Advertisement

कांग्रेस नेताओं के नाम लेने से डर नहीं
एक सवाल के जवाब में पर्रिकर ने कहा कि वो इस मामले को लेकर का नाम नहीं लेना चाहेंगे, क्योंकि नाम लेने का काम जांच एजेंसियों का है और समय आने पर एजेंसियां सबूत के साथ खुलासा करेगी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जहां भी होगा वहां निष्पक्ष जांच होगी.

शौरी को पर्रिकर का जवाब
अरुण शौरी के उठाए सवाल का जवाब देते हुए पर्रिकर ने कहा कि वो शौरी का सम्मान करते हैं. लेकिन उन्होंने अगस्ता वेस्टलैंड को लेकर जो सवाल उठाया है कि सरकार ने इटली की निचली अदालत में दो आरोपियों के खिलाफ अपील क्यों नहीं की? पर्रिकर की मानें तो निचली अदालत ने दोनों को करप्शन चार्ज से बरी कर दिया था. लेकिन अब ऊपरी अदालत में इस मामले को लेकर कुछ तथ्य जोड़े हैं जिसके बाद सरकार आगे की रणनीति में जुटी है.

Advertisement


अगस्ता वेस्टलैंड की जांच से जुड़ी फाइलों को जलने की खबरों पर विराम लगाते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं. आग में दूसरे केसों से जुड़ी नॉर्मल फाइलें जली हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »