एअर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट करने के आरोपी शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सुबह तक शेखी बघारने वाले आरोपी सांसद शाम को एअरपोर्ट तक भी नहीं पहुंच सके.
शुक्रवार की शाम आरोपी सांसद को एअर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से पुणे जाना था लेकिन एअर लाइन ने यह कहते हुए उनका टिकट रद्द कर दिया कि ऐसे शख्स को उड़ान की सेवा नहीं देंगे. एअर इंडिया के इस कदम के बाद निजी एयरलाइन इंडिगो ने भी आरोपी सांसद की टिकट रद्द कर दी.
यही नहीं फेडरेशन ऑफ इंडियन एयर लाइंसेज(FIA) ने भी इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है.
वहीं यह भी खबर आ रही है कि रवींद्र गायकवाड़ की करतूतों से उनकी और उन्हें इस बारे में मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से मना किया गया है.
यहां यह भी बताते चलें कि रवींद्र गायकवाड़ ही वो सांसद हैं जिन्होंने पिछले साल रमज़ान के दौरान दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के एक मुस्लिम कर्मचारी के मुंह में जबरन रोटी ठूंस दी थी और तब भी ऐसा ही बवाल काटा था.
बहरहाल, कि उड़ान नहीं भरनी है उड़ेंगे तो सम्भलकर और ठहर कर. वरना राजधानी ट्रेन तो है ही. मुंबई उससे भी जाया जा सकता है.
संजय शर्मा