मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारियों पर PM से मिले शाही इमाम

प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात के बाद बुखारी ने कहा, 'मैंने तीन मुद्दों.. जामिया मिलिया इस्लामिया, एएमयू और हाल की गिरफ्तारियों को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की. आज गिरफ्तारियों के मसले पर उनसे बात हुई.'

Advertisement
शाही इमाम बुखारी शाही इमाम बुखारी

स्‍वपनल सोनल

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST

दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आईएसआईएस से संबंध के आरोप में की गई कुछ मुस्लिम नौजवानों की गिरफ्तारियों पर चिंता प्रकट की. उन्होंने गिरफ्तारियों को लेकर पारदर्शिता बरते जाने की मांग की.'

प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात के बाद , 'मैंने तीन मुद्दों.. जामिया मिलिया इस्लामिया, एएमयू और हाल की गिरफ्तारियों को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की. आज गिरफ्तारियों के मसले पर उनसे बात हुई. उन्होंने कहा कि जामिया और एमएमयू के मुद्दों पर किसी दिन और बैठेंगे.'

Advertisement

जामा मस्जिद की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'आईएसआईएस और आतंकी गतिविधियों से कथित संबंध को लेकर मुस्लिम नौजवानों की गिरफ्तारियों पर चिंता जताते हुए शाही इमाम ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि ऐसी को लेकर पारदर्शिता होनी चाहिए.'

एएमयू और जा‍मिया को अल्पसंख्य दर्जे को लेकर बात
बयान में कहा गया है, 'करीब आधे घंटे तक चली मुलाकात में शाही इमाम ने प्रधानमंत्री से कहा कि आतंकवाद के मामलों में बड़ी संख्या में मुस्लिम नौजवान जेलों में बंद हैं. उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.' शाही इमाम के कार्यालय ने कहा कि बुखारी ने एएमयू और जामिया के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर सरकार के रुख और इसको लेकर मुस्लिम समाज में पैदा हुई चिंता से भी मोदी को अवगत कराया. बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर विचार करने का वादा किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »