कांग्रेस के साझी विरासत बचाओ सम्मेलन में जयंत चौधरी ने अटल की कविता पढ़ी

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के द्वारा 'साझी विरासत बचाओ' सम्मेलन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया जा रहा है. आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अटल बिहारी वाजपेयी की कविता पढ़कर उनके स्वास्थ्य के लिए कामना की.

Advertisement
साझी विरासत बचाओ सम्मेलन में राहुल गांधी से हाथ मिलाते जयंत चौधरी साझी विरासत बचाओ सम्मेलन में राहुल गांधी से हाथ मिलाते जयंत चौधरी

सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज विपक्षी दलों के द्वारा किए जा रहे 'साझी विरासत बचाओ' सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. शरद यादव के द्वारा बुलाए इस सम्मेलन में विपक्ष के कई दलों के नेता मौजूद हैं. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई अहम नेताओं ने हिस्सा लिया.

Advertisement

'साझी विरासत बचाओ' सम्मेलन में आरएलडी नेता ने अटल बिहारी वाजपेयी के लिए स्वास्थ्य किए प्रार्थना करते हुए उनकी कविता सुनाई. बता दें कि वाजपेयी की हालत काफी नाजुक हैं. AIIMS में उन्हें फुल लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है.

इस सम्मेलन में कांग्रेस सहित 17 विपक्षी दलों को निमंत्रण दिया था. ये 'साझी विरासत बचाओ सम्मेलन' का छठा संस्करण है, जो गुरुवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया है.

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद हैं. इस सम्मेलन के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (सेक्युलर) (जेडी-एस) के सर्वोच्च नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, द्रविड़ मुनेत्र कझागम (डीएमके) के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन को आमंत्रण भेजे गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »