केरल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और बीजेपी कार्यालयों को निशाना बनाया गया है. यहां के कन्नूर जिले में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के कार्यालयों में आगजनी की गई है. हालांकि, इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है.
वहीं दूसरी तरफ पेयन्नूर में समर्थकों के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है. आरोप है कि के चार कार्यकर्ताओं ने संघ कार्यकर्ताओं के घरों में देसी बम से विस्फोट किया. साथ ही आरएसएस समर्थक की दुकान में भी विस्फोट किया गया. बताया जा रहा है कि इस हमले में आरएसएस का एक कार्यकर्ता भी जख्मी हुआ है.
हमले की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. काफी मशक्कत के बाद कार्यालयों और दुकान की आग पर काबू पाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है.
बता दें कि इससे पहले भी केरल के कई इलाकों में आरएसएस और बीजेपी कार्यालयों और उनके नेताओं को निशाना बनाने की खबरें सामने आती रही हैं. बीजेपी के भी केरल में बीजेपी नेताओं के खिलाफ होने वाले हादसों को लेकर कई बार सार्वजनिक मंचों से आवाज उठा चुके हैं.
रोहिणी स्वामी