कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, हिमाचल प्रदेश को मिली नई प्रभारी

कांग्रेस ने आज रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया और बिहार एवं गुजरात के लिए दो-दो प्रभारी सचिव भी नियुक्त किए.

Advertisement
राहुल गांधी राहुल गांधी

अमित कुमार दुबे

  • ,
  • 22 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST

कांग्रेस ने आज रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया और बिहार एवं गुजरात के लिए दो-दो प्रभारी सचिव भी नियुक्त किए. इसके साथ ही नदीम जावेद को पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे का स्थान लेंगे.

Advertisement

गहलोत ने कहा कि वीरेंद्र सिंह राठौर और को बिहार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही जितेंद्र बघेल और विश्वरंजन मोहंती को गुजरात के लिए कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के की कमान पूर्व विधायक नदीम जावेद को सौंपी है. इससे पहले खुर्शीद अहमद अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष की भूमिका में थे. पार्टी के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement