विधानसभा चुनावों पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोदी सरकार पर कई सवाल उठाए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भले जीत जाए लेकिन बीजेपी मुक्त भारत वह नहीं चाहती.

Advertisement
राहुल गांधी (फोटो-रॉयटर्स) राहुल गांधी (फोटो-रॉयटर्स)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है. रुझानों में उसे स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. मध्य प्रदेश में मामला अधर में लटका है लेकिन वहां भी कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर आशावान है. तीन राज्यों में बंपर जीत की खुशी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार शाम दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित किया और कई अहम बातें कीं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी 10 बड़ी बातें ये हैं-

Advertisement

- जीत की खुशी में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को आज हराया है 2019 में भी हराएंगे.

-संभावित महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा. सपा, बसपा और अन्य विपक्षी पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ बताया और गठबंधन की ओर इशारा किया.

-राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोकने में पीएम मोदी पूरी तरह नाकाम रहे हैं.

-लोकसभा चुनाव पूर्व किए गए वादों को मोदी की वादाखिलाफी बताया और इससे जनता में नाराजगी बताई.

-राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार भी नहीं दे पाए. इस कारण लोगों में गहरा असंतोष है.

-तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए राहुल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं.

-कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जबकि कांग्रेस आपसी मतभेद दूर कर चुनाव लड़ी और जीत दर्ज की.

Advertisement

-प्रधानमंत्री मोदी के पास बहुत बड़ा मौका था लेकिन उन्होंने गंवा दिया और देश के लिए बीजेपी अपनी नीतियों में फेल रही.

-भावी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कौन से मुद्दे उठाएगी, इस पर राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार, किसान भ्रष्टाचार और चीन बड़े मुद्दे होंगे.

-राफेल के बारे में उन्होंने कहा कि इस डील में भ्रष्टाचार हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »