कैलाश मानसरोवर यात्रा: 13 घंटे तक पैदल चले राहुल, सामने आई पहली PHOTO

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त को भारत से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना हुए थे. वह नेपाल होते हुए चीन के रास्ते इस यात्रा को पूरा कर रहे हैं. राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा 12 दिन की है.

Advertisement
कैलाश से सामने आई राहुल की तस्वीर कैलाश से सामने आई राहुल की तस्वीर

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

सार्वजनिक मौकों पर कई बार खुद को 'शिवभक्त' बता चुके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं. कैलाश यात्रा से राहुल गांधी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. इनमें राहुल कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ दिख रहे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिना रुके 13 घंटे तक पर्वत की चढ़ाई की. इस दौरान राहुल करीब 34 किलोमीटर तक पैदल चले.

Advertisement

बता दें कि कैलाश मानसरोवर चढ़ने का ये सफर काफी मुश्किल है. कई यात्री इस सफर को खच्चर के जरिए पूरा करते हैं, लेकिन राहुल ने पैदल चलने का ही रास्ता चुना. शुक्रवार सुबह जो वीडियो सामने आया है, वह इस सफर को पूरा कर वापस कैंप में लौटने का है.

शुक्रवार को आई राहुल की तस्वीर में टोपी, चश्मा, जींस, जैकेट पहने दिख रहे हैं. राहुल के साथ एक शख्स और भी है. राहुल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने साझा की. इस तस्वीर के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने खुद एक वीडियो साझा की. 

नई वीडियो में राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अपने कैंप में दिख रहे हैं. राहुल यहां कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ खड़े हैं. ये वीडियो भी लेखक साध्वी खोसला ने ही ट्विटर पर साझा की.

Advertisement

बता दें कि गुरुवार को भी राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा की थी. उन्होंने लिखा कि इस विशालकाय पर्वत की शरण में आना सौभाग्य की बात है.

तस्वीरों को लेकर हुआ था विवाद

बता दें कि राहुल गांधी अपनी कैलाश यात्रा के दौरान लगातार पर्वतों, झीलों, तालाब की तस्वीरें साझा कर रहे थे. इस दौरान सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठा दिए थे कि क्या राहुल सच में कैलाश गए हैं. कुछ ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी इंटरनेट से तस्वीरें डाउनलोड कर तस्वीरें साझा कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »