ज्वैलर्स से बोले राहुल गांधी- ये एक्साइज ड्यूटी आपकी हत्या का प्रयास

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जंतर मंतर पहुंचे और एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के फैसले के खिलाफ ज्वैलर्स के प्रदर्शन में शामिल हुए. राहुल ने ज्वैलर्स से कहा कि वो यहां सिर्फ भाषण देने नहीं बल्कि प्रदर्शन में उनके साथ खड़े होने आए हैं.

Advertisement
ज्वैलर्स के प्रदर्शन में पहुंचे राहुल गांधी ज्वैलर्स के प्रदर्शन में पहुंचे राहुल गांधी

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को जंतर मंतर पहुंचे और एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के सरकार के फैसले के खिलाफ ज्वैलर्स के प्रदर्शन में शामिल हुए. राहुल ने ज्वैलर्स से कहा कि वो यहां सिर्फ भाषण देने नहीं बल्कि प्रदर्शन में उनके साथ खड़े होने आए हैं.

राहुल ने कहा कि की कोशिश है. उन्होंने कहा, 'लोग कहते हैं कि कांग्रेस गरीबों, किसानों, मजदूरों की पार्टी है. लेकिन कांग्रेस सच में किसकी पार्टी है, वो गांधी जी ने कहा था. गांधी जी ने कहा था कि देश में जो सबसे कमजोर है, उसके फायदे के लिए काम करो. ये है कांग्रेस.'

Advertisement

पीएम मोदी पर भी हमला
राहुल ने मौके का फायदा उठाते हुए पीएम मोदी और उनकी मेक इन इंडिया योजना पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'जब मोदी जी ने मेक इन इंडिया लोगो रिलीज किया, तो मैंने सोचा कि इसमें बब्बर शेर क्यों है, चरखा क्यों नहीं, जो मेक इन इंडिया के लिए गांधी जी का आइडिया था. मैंने अपने आप से पूछा कि बब्बर शेर के सिंबल के पीछे किसकी शक्ति है. बाद में मुझे अहसास हुआ कि मेक इन इंडिया करने के लिए शुरू किया गया है, न कि गरीबों की मदद के लिए. बब्बर शेर के पीछे 5-10 उद्योगपतियों की शक्ति है. एक्साइज के माध्यम से छोटे बिजनेसमैन का गला पकड़ने की कोशिश हो रही है.'

आम बजट में सोना, हीरा और अन्य कीमती रत्न जड़ित चांदी के आभूषणों पर एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के सरकार के ऐलान के बाद से ज्वैलर्स हड़ताल पर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »