आंध्र से राहुल का वार, रेप की घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं PM

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में ही हरियाणा के रेवाड़ी और उत्तराखंड के देहरादून से छात्राओं के साथ गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं.

Advertisement
आंध्र प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आंध्र प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मगलवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने कुरनुल में बच्चों के साथ मुलाकात की और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात की.

पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप की घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं ने एक बार फिर समाज को चौंका दिया है. इन घटनाओं पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी चिंता जताई है. साथ ही उन्होंने इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठा दिए हैं.

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि देश में एक बार फिर बेटियों के साथ गैंगरेप की घटनाएं सामने आ रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस मुद्दे पर चुप रहना अस्वीकार्य है.

राहुल ने लिखा कि ऐसी सरकार पर शर्म आती है जो देश की महिलाओं को असुरक्षित और खौफ में जीने के लिए रखती है. वहीं रेपिस्ट आसानी से घूम रहे हैं. रेवाड़ी मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को घेर रही है. इसको लेकर कई जगह प्रदर्शन भी किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »