राम रहीम पर बोलीं राधे मां, शीशे के घर वालों को लगी चोट, पत्थर का है मेरा घर

जब उनसे पूछा गया कि क्या बाबाओं के खिलाफ देश में गुस्सा पनप रहा है. इसलिए लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं. इस पर राधे मां ने जवाब दिया कि वो पीएम मोदी को भी एक संत मानती हैं. ऐसे में मोदी जी जो निर्णय लेंगे, वो एकदम सही होगा.

Advertisement
राधे मां राधे मां

जावेद अख़्तर

  • मुंबई,
  • 27 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर राधे मां ने बड़ा बयान दिया है. राधे मां ने कहा कि जिनके घर कांच के हैं, उन्हें चोट लगी है, मेरा घर पत्थर का है.

बलात्कार के दोषी पाए बाबा गुरमीत पर हालांकि राधे मां सीधे तौर पर कोई टिप्पणी करने से बचीं. वहीं उन्होंने बाबा के खिलाफ फैसले के बाद फैली हिंसा पर सीधे कुछ नहीं बोला.

Advertisement

पीएम मोदी को बताया संत

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या बाबाओं के खिलाफ देश में गुस्सा पनप रहा है. इसलिए लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं. इस पर राधे मां ने जवाब दिया कि वो पीएम मोदी को भी एक संत मानती हैं. ऐसे में मोदी जी जो निर्णय लेंगे, वो एकदम सही होगा.

सवाल: गुरमीत राम रहीम को रेप के आरोप में दोषी मानकर जेल भेजा गया है, आप क्या

कहेंगी?

जवाब: ममता में, करुणा में मैं मां हूं. न संत न गुरू, लेकिन सभी गुरू-संतों की इज्जत करती हूं.

धर्मगुरू पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी, मैं सबका सम्मान करती हैं.

सवाल: बावजूद इसके धर्मगुरू जेल जा रहे हैं?

जवाब: जिसके घर कांच के हैं, उनको चोट लगी. उनके लिए कुछ नहीं कहूंगी. मेरा घर पत्थर है,

Advertisement

इसलिए मुझे कुछ नहीं कहना.

सवाल: बाबा गुरमीत के अनुयायियों ने उत्पात मचाया, काफी नुकसान हुआ, लोग मर गए, ऐसे भक्तों को क्या कहेंगी?

जवाब: नो कमेंट्स. मैं अपने शिव जी से प्यार करती हूं. मां हूं, मुझे मेरा घर बचाना है.

सवाल: अनुयायियों को कुछ कहना चाहेंगी?

जवाब: उन्हें कुछ नहीं कहना.

सवाल: देश में क्या बाबाओं के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया है, एक के बाद एक जेल जा रहे हैं?

जवाब: ये मोदी जी की सरकार है. वो बहुत समझदार हैं. मैं उन्हें संत मानती है. वो जो निर्णय

लेंगे, एकदम सही लेंगे.

सवाल: आपको लेकर भी काफी विवाद रहा है?

जवाब: मुझे संसार से बहुत प्यार है. मेरे लिए शिव से बड़ा कोई नहीं है. मेरे बच्चे मुझे बहुत

प्यार करते हैं.

सवाल: हरियाणा में काफी लोग मर गए, आप कुछ कहेंगी?

जवाब: मैं कुछ नहीं सोचती, मैं अपने में मस्त रहती हूं.

सवाल: लेकिन राधे मां काफी लोग मारे गए हैं?

जवाब: मैं कुछ नहीं सोचती, ये ईश्वर की लीला है.

बता दें कि शुक्रवार को हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने बाबा गुरमीत को रेप का दोषी करार दिया था. इसके बाद ने वाहनों और सरकारी इमारतों में आगजनी की थी. इसके अलावा दूसरे प्राइवेट वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया था. इस हिंसा में 37 लोगों की मौत हो चुकी है. बाबा गुरमीत पर उनकी साध्वी ने ही रेप का आरोप लगाया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »