इस योग दिवस पर लखनऊ के रमाबाई मैदान में योग करेंगे मोदी, साथ होंगे 50 हजार लोग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर योग करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और योगगुरु बाबा रामदेव के साथ 50 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे.

Advertisement
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते पीएम मोदी (फाइल) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते पीएम मोदी (फाइल)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 15 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:23 AM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को लखनऊ के रमाबाई रैली स्थल पर योग करेंगे. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और योगगुरु बाबा रामदेव के साथ 50 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे.

इस योग कार्यक्रम को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रमाबाई मैदान पर तैयारियों का जायजा लिया. यूपी सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात कर योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की. इस दौरान राज्यमंत्री आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक भी मौजूद थे.

Advertisement

लखनऊ से सांसद राजनाथ ने इस दौरान प्रदेश सरकार की तैयारियों के प्रेजेंटेशन की तारीफ करते हुए कहा कि इसको देखने से साफ है कि योग कार्यक्रम व्यापक एवं सफल होगा. वहीं इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 55 हजार लोग भाग लेंगे. यह शासकीय नहीं, बल्कि जनसामान्य योग कार्यक्रम होगा.

योगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इस आयोजन में अनेक शैक्षिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने भाग लेने में रुचि जताते हुए मदद करने की इच्छा जताई है. लखनऊ में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को लाने-ले जाने के लिए निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement