कठेरिया के बयान के विरोध में कांग्रेसी सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन

संसद का सत्र गुरुवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ सकता है. सीपीएम नेता सीताराम येचुरी जेएनयू मामले में वीडियो के साथ छेड़छाड़ का मुद्दा उठा सकते हैं जबकि रामशंकर कठेरिया के विवादित भाषण को लेकर विपक्ष सरकार को घेर सकता है. पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे थैंक यू मोशन पर भाषण दे सकते हैं.

Advertisement
कांग्रेसी सांसदों ने किया प्रदर्शन कांग्रेसी सांसदों ने किया प्रदर्शन

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

संसद का सत्र गुरुवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ सकता है. मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया के विवादित बयान पर राज्यसभा में दोपहर को 2 से 3 के बीच चर्चा होगी और इस पर सरकार की तरफ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह जवाब देंगे. कांग्रेसी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी जी की प्रतिमा के पास कठेरिया के विरोध में प्रदर्शन भी किया.

Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भाषण दे सकते हैं. फिलहाल पीएम मोदी संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं.

मोदी पर बरसे थे राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष था. राहुल ने पीएम को निशाना बनाते हुए कहा था कि सरकार ने काला धन वापस लाने के लिए 'फेयर एंड लवली' स्कीम शुरू की है. उन्होंने जेएनयू और रोहित वुमला केस पर भी सरकार पर आरोपों की बरसात की थी. कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा था कि 'सिर्फ पीएम की सोच से देश नहीं चल सकता, पीएम देश नहीं, और देश पीएम नहीं.' पीएम अपने भाषण के दौरान इस पर पलटवार कर सकते हैं.

उठ सकता है कन्हैया का मुद्दा
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के आरोपी कन्हैया कुमार को बुधवार शाम 6 महीने की अंतरिम जमानत मिल गई. सीपीएम के छात्र विंग से जुड़े रहे कन्हैया का मुद्दा सीताराम येचुरी सदन में उठा सकते हैं. कन्हैया को बेल मिलने के बाद येचुरी ने कहा था कि वो इस मामले में उचित जांच बिठाने की मांग करेंगे. येचुरी ने कहा था, 'अगर देशद्रोह के आरोप सही होते, तो उसे बेल नहीं मिलती. सरकार ने पुलिस को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है. हम मांग करते हैं कि जांच की जाए कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ किन लोगों ने की. सरकार ने ऐसा ध्यान भटकाने के लिए किया था. हमारी बातें सच निकल रही हैं.'

Advertisement


केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री राम शंकर कठेरिया के विवादित और भड़काऊ भाषण को लेकर सरकार पहले ही शर्मिंदगी का सामना कर रही है. ये मामला गुरुवार को संसद में भी गरमा सकता है. विपक्ष इस मामले में कठेरिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है.

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर गुरुवार को सदन में रक्षा बजट की डीटेल्स साझा करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »