लोगों को पसंद आया पैन को आधार से लिंक करना, पर डाटा लीक होने से चिंतित

पैन कार्ड और आधार कार्ड को जोड़ने से बड़ी मात्रा में जो निजी ब्योरे लीक हो रहे है.इस बात की गहराई तक जाने के लिए दो सर्वेक्षण किए गए.

Advertisement
पैन और आधारकार्ड को जोड़ने से हो रहा है निजी ब्योरा लीक पैन और आधारकार्ड को जोड़ने से हो रहा है निजी ब्योरा लीक

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

पैन और आधार कार्ड को जोड़ने के सरकार के कदम को बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया है. साथ ही एक बड़ी समस्या भी सामने आई है. पैन कार्ड और आधार कार्ड को जोड़ने से बड़ी मात्रा में निजी ब्योरे के लीक होने की बात सामने आई है. डाटा के दुरूपयोग कर लिये जाने की चिंता सता रही है.

इस बात की गहराई तक जाने के लिए दो सर्वेक्षण किए गए. अलग-अलग बात सामने आई है. पहला सर्वेक्षण ऑनलाइन मंच लोकल सर्कल्स द्वारा किया गया. जिसमें पाया गया कि करीब दो तिहाई लोगों को अपना आधार कार्ड बनवाने की वर्तमान प्रक्रिया के दौरान उनका डाटा लीक होने का अंदेशा है. साथ ही बैंकों एवं दूरसंचार संचालकों की आधार कार्ड तक पहुंच होने के कारण उसके ब्योरे के लीक होने की सम्भावना है. लोकल सर्किल्स के इस सर्वेक्षण में 10,729 में शामिल हुए.

Advertisement

दूसरे सर्वेक्षण में 70 फीसदी लोगों ने अनुपालन स्तर बढ़ाने के लिए आधार को पैन से जोड़ने के सरकार के कदम का समर्थन किया. करीब 27 फीसदी लोगों ने इसका विरोध किया जबकि तीन फीसदी ने केाई राय नहीं व्यक्त की. यह सर्वेक्षण 9,847 पर किया गया.

वित्त अधिनियम, 2017 में करदाताओं के लिए पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य बनाया है. सरकार ने पैन के लिए आवेदन देने के लिए आधार होना अनिवार्य बना दिया है.

यह एक जुलाई, 2017 से लागू होगा. ऐसा करने से सब्सिडी लक्षित वर्ग तक पहुंच रही है. साथ ही लाभार्थी और आयग्रुप में लिंक की पुष्टि कर सकता है. सरकार का मानना है कि कर चोरी पर रोक लगाने तथा कालेधन पर निगरानी के लिए आधार बहुत ही प्रभावी उपाय है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »