PAK ने फिर अलापा कश्मीर राग, शरीफ ने कहा- हमारे मामले में दखल न दे भारत

नवाज शरीफ ने भारतीय कारोबारी को रॉ का जासूस ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए, साथ ही कश्मीर के मुद्दे को भी हवा देने की कोशिश की.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • लंदन,
  • 15 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे उनके नापाक इरादों की झलक मिलती है. गुरुवार को उन्होंने भारतीय कारोबारी को रॉ का जासूस ठहराते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाए, साथ ही कश्मीर के मुद्दे को भी हवा देने की कोशिश की.

उन्होंने कहा, 'हिंदुस्तान की गतिविधियां बढ़ रही हैं. हिंदुस्तान का एक जासूस भी पकड़ा गया है. ये जो एक-दूसरे के मामलों में दखलअंदाजी की जा रही है, इसे बंद करना होगा. हिंदुस्तान और पाकिस्तान अपने-अपने मुद्दों को सुलझाएं.'

Advertisement

'कश्मीर का मसला हल करें'
लंदन में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कश्मीर के मुद्दे पर ने कहा, 'दोनों देशों को एक अच्छे हम साए की तरह आगे बढ़ना चाहिए, ताकि उनकी बीच चल रहे मतभेद दूर हों. कश्मीर का मसला भी हल करें.'

बता दें कि जिस शख्स को ने भारतीय जासूस बताया है वह एक कारोबारी है और उसे कथित रूप से अगवा करके पाकिस्तानी अधिकारियों ने जासूस बनाकर पेश किया है.

PAK ने फिर अलापा- बातचीत का राग
उधर, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत जारी है. उन्होंने कहा, 'बातचीत सबसे अहम जरिया है रिश्तों को सुलझाने का. कूटनीति दूसरे देशों से बातचीत बढ़ाने और सामंजस्य के लिए ही होती है.' उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच विदेश सचिव स्तर की बातचीत से कोई हल निकलेगा.

Advertisement

बता दें कि जकारिया ने यह बयान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित के उस बयान के ठीक एक हफ्ते बाद दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत अब रद्द हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »