देश में जानलेवा ठंड का कहर, सर्दी की भेंट चढ़ीं कई जिंदगियां

देश में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, अब ये सर्दी जानलेवा साबित हो रही है. राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ठंड से कई लोगों की मौत की खबर मिली है.

Advertisement
देश में सर्दी का सितम देश में सर्दी का सितम

सुरभि गुप्ता / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

सर्दी हर साल आती है और हर साल अपना सितम ढाती है. राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक लोगों की जिंदगी सर्दी की भेंट चढ़ रही है. देश की राजधानी दिल्ली पिछले 2 दिन से 5 डिग्री का टॉर्चर झेल रही है. कड़ाके की ठंड ने पारा ऐसा लुढ़काया कि लोगों की हड्डियां तक कांप उठी हैं.

हवाई और रेल यातायात प्रभावित

Advertisement

शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली एयरपोर्ट रनवे पर विजिबिलिटी 200 मीटर दर्ज की गई. बीते कई दिनों से ठंड की वजह से रेल यात्रा भी काफी प्रभावित हो रही है. शनिवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली से 49 ट्रेनें देरी चल रही हैं, 18 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 13 ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है.

दिल्ली में ठंड ने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. शुक्रवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, जब न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. उस पर से कोहरा भी अपना असर दिखा रहा है, जिसके चलते पिछले एक हफ्ते में पारा 10 डिग्री तक नीचे आ चुका है. गुरुवार को भी दिल्ली का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस ही था.

Advertisement

उत्तर भारत में जानलेवा हुआ जाड़ा

ठंड से मुजफ्फरनगर और शामली में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं आजमगढ़ में बचने के लिए जलाई आग में एक घर ही खाक हो गया और इसमें 4 लोगों की जान चली गई. पंजाब और हरियाणा में कोहरे और शीतलहरी का भीषण सितम जारी है. अमृतसर में तापमान 3 डिग्री पर पहुंचा गया. केदारनाथ में भारी बर्फबारी के कारण निर्माण कामों पर ब्रेक लग गया. बद्रीनाथ के ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है और पारा माइनस 7 डिग्री तक पहुंच गया.

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्द हवाएं चल रही हैं और जबरदस्त कोहरा हो रहा है. आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली के बाशिंदो को और भी ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ सकता है और कम तापमान का रिकॉर्ड भी टूट सकता है. यहां तक की पारा 1 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है.

दिल्ली में मासूम की मौत

दिल्ली के रोहिणी में अंगीठी के धुएं में दम घुटने से 3 साल का मासूम मौत की नींद सो गया. वहीं बेगमपुर में अंगीठी से आग सेंकते वक्त हुए हादसे में एक बच्चे की झुलसकर मौत हो गई, साथ ही मां और बेटी भी जख्मी हो गईं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »