NewsWrap: बालाकोट पर IAF के निशाने से मोदी को बंपर लाभ, पढ़ें बड़ी खबरें

PSE सर्वे के मुताबिक बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने के सफाए के लिए 44%  प्रतिभागी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देते हैं. वहीं भारतीय वायुसेना को इस कार्रवाई के लिए 40%  प्रतिभागियों ने श्रेय दिया. भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने वाले सबूत दुनिया के सामने रखे हैं. एक साथ पढ़िए गुरुवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी (इंडिया टुडे आर्काइव) प्रधानमंत्री मोदी (इंडिया टुडे आर्काइव)

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

अधिकतर भारतीयों का मानना है कि पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों को भारतीय वायुसेना के विमानों की ओर से उड़ाए जाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव में फायदा मिलेगा. ये निष्कर्ष एक्सिस माई इंडिया की ओर से इंडिया टुडे के लिए कराए गए पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (PSE) का है.

भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने वाले सबूत दुनिया के सामने रखे हैं. सेना ने बताया कि भारतीय सीमा में पाकिस्तान का फाइटर प्लेन एफ-16 आया, और उसमें लगने वाले मिसाइल के टुकड़े राजौरी में मिले हैं. सेना ने बाकायदा उस मिसाइल के टुकड़े मीडिया को दिखाए हैं.

Advertisement

पुलवामा आतंकी अटैक के बहाने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल उठाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब सरकार से एयरस्ट्राइक के सबूत मांगे हैं. ममता बनर्जी ने कहा है कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री ने कोई सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई. उन्होंने यह कहते हुए सरकार से ऑपरेशन की जानकारी साझा करने के लिए कहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने दुनिया को हर बार आश्चर्यचकित किया है, फिर चाहे मंगलयान की बात हो या फिर अन्य तकनीक के क्षेत्र की बात. साथ ही उन्होंने यहां यह भी कह दिया कि अभी-अभी एक 'पायलट प्रोजेक्ट' पूरा हो गया. अभी रियल करना है.

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का असर पाकिस्तान पर साफ़ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाक संसद को संबोधित करते हुए कहा कि, 'हमें डर था कि पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद भारत कहीं मिसाइल हमला ना कर दे इसलिए पूरा देश अलर्ट पर रखा गया था. हवाई सेवाएं रोक दी थी और सेना को किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहने कहा था.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »