चीन विवाद पर बोले PM मोदी- न कोई हमारी सीमा में घुसा, न ही पोस्ट किसी के कब्जे में है

चीन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक की. इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-पीटीआई)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2020,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

  • एलएसी में अब हमारी पेट्रोलिंग की क्षमता बढ़ी: पीएम मोदी
  • पेट्रोलिंग बढ़ने की वजह से अब सतर्कता बढ़ी: पीएम मोदी

गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल ही में हिंसक झड़क देखने को मिली थी. जिसके बाद चीन के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक की. बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है.

Advertisement

सर्वदलीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया कि हमारी सेनाएं, सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि न तो वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है और न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है. लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए.

पीएम मोदी ने कहा कि डेवलपमेंट हो, एक्शन हो, काउंटर एक्शन हो, जल-थल-नभ में हमारी सेनाओं को देश की रक्षा के लिए जो करना है, वो कर रही है. आज हमारे पास ये क्षमता है कि कोई भी हमारी एक इंच जमीन की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता. आज भारत की सेनाएं, अलग-अलग सेक्टर्स में, एक साथ मूव करने में भी सक्षम है.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए, बॉर्डर एरिया में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी है. हमारी सेनाओं की दूसरी आवश्यकताओं, जैसे फाइटर प्लेन, आधुनिक हेलीकॉप्टर, मिसाइल डिफेंस सिस्टम आदि पर भी हमने बल दिया है. नए बने हुए इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से खासकर एलएसी में अब हमारी पेट्रोलिंग की क्षमता भी बढ़ गई है.

पेट्रोलिंग बढ़ी

पीएम ने कहा कि पेट्रोलिंग बढ़ने की वजह से अब सतर्कता बढ़ी है और एलएसी पर हो रही गतिविधियों के बारे में भी समय पर पता चलता है. जिन क्षेत्रों पर पहले बहुत नजर नहीं रहती थी, अब वहां भी हमारे जवान, अच्छी तरह से मॉनिटर कर पा रहे हैं, रिस्पोंड कर पा रहे हैं. अब तक जिनको कोई पूछता नहीं था, कोई रोकता-टोकता नहीं था, अब हमारे जवान डगर-डगर पर उन्हें रोकते हैं, टोकते हैं तो तनाव बढ़ता है.

देशवासियों का हित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेहतर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर से एक मदद ये भी मिली है कि हमारे जवान, जो उस कठिन परिस्थिति में वहां तैनात रहते हैं, उन्हें साजो-सामान पहुंचाने में आसानी हुई है. राष्ट्रहित, देशवासियों का हित हमेशा हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है.

पीएम ने कहा कि चाहे ट्रेड हो, कनेक्टिविटी हो, काउंटर टेरेरिज्म हो, भारत ने कभी किसी बाहरी दबाव को स्वीकार नहीं किया है. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी कार्य हैं, जो भी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण है, उसे इसी तरह तेज गति से आगे भी किया जाता रहेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »