मोसुल पर राजनीति के लिए कांग्रेस और राहुल माफी मांगें: अनंत कुमार

इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के बारे में राज्यसभा में सुषमा स्वराज ने दुखद हत्याओं के बारे में बात रखीं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के इशारे पर लोकसभा में गतिरोध पैदा किया गया और उन्होंने जमकर शोर शराबा किया जिस कारण वो अपनी बात यहां नहीं रख सकीं.

Advertisement
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार (फाइल फोटो) केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार (फाइल फोटो)

अशोक सिंघल

  • ,
  • 21 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार का कहना है कि राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी ने मोसुल को लेकर संसद के भीतर और बाहर दोहरापन दिखाया और ओछी राजनीति की.

इराक के मोसुल में के बारे में राज्यसभा में सुषमा स्वराज ने दुखद हत्याओं के बारे में बात रखीं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के इशारे पर लोकसभा में गतिरोध पैदा किया गया और उन्होंने जमकर शोर शराबा किया जिस कारण वो अपनी बात यहां नहीं रख सकीं. ऐसे संवेदनशील विषय के बारे में उन्होंने अपनी संवेदनहीनता दिखाई है.

Advertisement

अनंत कुमार का कहना है कि अगर किसी को माफी मांगनी चाहिए तो वह है कांग्रेस, जिसने इस तरह की संवेदनहीनता दिखाई.

उन्होंने कहा कि हमारे 39 नागरिक विकट परिस्थितियों में वहां थे. में उनकी हिफाजत और सुरक्षा को लेकर पूरा देश चिंतित था. जब तक देश के सामने सरकार के सामने ठोस सबूत नहीं आ जाते, तब तक हम कुछ बोल नहीं सकते थे. लेकिन कांग्रेस अपने लक्ष्य से भटक गई है. इस मामले पर राहुल गांधी और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.

दूसरी ओर, लिंगायत को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के मुद्दे पर अनंत कुमार का कहना है कि कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार ने समाज को बांटने की कोशिश की है. 2013 में मनमोहन सिंह ने लिंगायत को अलग धर्म मानने से अल्पसंख्यक दर्जा देने से इंकार किया था. तब उस प्रस्ताव को नकार दिया गया, लेकिन आज के दिन सिद्धारमैया और राहुल गांधी पूरी तरह से पलट गए.

Advertisement

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए जातियों में भी देश और समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन ये लोग कामयाब नहीं होंगे. उनको उल्टा पड़ेगा. इसका खामियाजा चुनाव में कांग्रेस और राहुल गांधी को भुगतना पड़ेगा. लिंगायत समाज विशाल हिंदू समाज का अभिन्न अंग है. हिंदू समाज को तोड़ने की कांग्रेस कोशिश कर रहे हैं. वोट बैंक पॉलिटिक्स राहुल गांधी के इशारे पर सिद्धारमैया कर रहे हैं.

मोसुल में मारे गए भारतीयों पर केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का साथ मिल गया है. इस पर अब्दुल्ला का कहना है कि मारे गए भारतीयों पर सुषमा स्वराज ने जो बयान दिया उस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. अब्दुल्ला का कहना है कि सुषमा स्वराज ने कहा है कि जब तक उनके पास सबूत नहीं हैं वह कोई बयान नहीं दे सकते थे. ऐसा उन्होंने ठीक कहा.

फारुख अब्दुल्ला का कहना कि मारे गए भारतीयों को लेकर हमें दुख है, लेकिन उनके परिवारों के लिए उनके लिए काम करना है. जो होना था हो गया, इसमें किसी पर आरोप लगाएं तो उसका फायदा नहीं होगा. देश को आगे चलना है. देश को ऐसी ताकतों के खिलाफ लड़ना है जिसने यह घिनौनी हरकत की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »