मोदी जी को वीजा ना देने वाला अमेरिका भी आज उनके स्वागत को तैयार- सुषमा स्वराज

सुषमा स्वराज ने कहा कि जिस दिन हमारी सरकार बनी थी उसी दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले भाषण में इस सरकार को गरीबों की सरकार बताया था और आज भी हम उसी राह पर चल रहे हैं. सरकार की योजनाओं का बखान सिर्फ देश में ही विदेशों तक में हो रहा है.

Advertisement
सुषमा स्वराज ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां सुषमा स्वराज ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रोहित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2017,
  • अपडेटेड 4:28 AM IST

मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने पर बीजेपी जगह-जगह सबका साथ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है उसी कड़ी में दक्षिणी दिल्ली में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और दक्षिणी दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी मौजूद रहे. इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने केंद्र सरकार के कामों का जमकर बखान किया.

Advertisement

सुषमा स्वराज ने कहा कि जिस दिन हमारी सरकार बनी थी उसी दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले भाषण में इस सरकार को गरीबों की सरकार बताया था और आज भी हम उसी राह पर चल रहे हैं. सरकार की योजनाओं का बखान सिर्फ देश में ही विदेशों तक में हो रहा है. सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने गरीबों को खैरात नहीं बल्कि है. स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और मुद्रा योजना के जरिये लोगों को रोजगार मिला है.

सुषमा स्वराज ने कहा कि मोदी जी ने आज विदेशों में भारतीयों का सर फख्र से ऊंचा कर दिया है. हमारी सरकार ने विदेशों में मुसीबत में फंसे करीब 80 हजार से ज्यादा भारतियों लोगों को बचाया है तो वहीं 2000 विदेशी लोगों को भी बचाया, जिसमें तीन तो पाकिस्तानी भी हैं.

Advertisement

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा कि मोदी जी ने कहा था कि हमारी सरकार आने पर लोगों को रोजगार देंगे उसी पर अमल करते हुए प्रधानमंत्री कौशल योजना, स्टैंड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और मुद्रा योजना के जरिये साढ़े पांच करोड़ लोगों को रोज़गार मिला है. कार्यक्रम में कौशल महरौली की शाहिदा और रिंकी त्यागी, मुद्रा लोन के लाभार्थी हरकेश नगर के संजय गुप्ता और मुन्ना यादव, जनधन योजना की लाभार्थी उषा देवी, अटल बीमा योजना की लाभार्थी राज नगर की योगमाया और प्रधानमंत्री के आवाहन पर रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने वाली रूपा सक्सेना ने अपने अनुभव सबके साथ सांझा किये.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »