पत्थरबाजों से सख्ती से निपटेगी मोदी सरकार, जताई मंशा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 'आजतक' से खास बातचीत में कहा कि जो लोग सलाह दे रहे हैं वह क्या चाहते हैं कि हमारे जवान वहां पर फूल लेकर खड़े हो जाएं और वो गोली बारूद और पत्थर फेंकते रहें.

Advertisement
मुख्तार अब्बास नकवी मुख्तार अब्बास नकवी

सुप्रिया भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

कश्मीर के मसले पर केंद्र सरकार ने जवानों का और आर्मी का समर्थन किया है केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 'आजतक' से खास बातचीत में कहा कि जो लोग सलाह दे रहे हैं वह क्या चाहते हैं कि हमारे जवान वहां पर फूल लेकर खड़े हो जाएं और वो गोली बारूद और पत्थर फेंकते रहें. अगर कोई अलगाववादी मानसिकता के साथ इस तरह की हरकत करेगा (पत्थर फेंकने की) तो उसको जवाब मिलेगा.

Advertisement

नकवी ने विक्रमादित्य सिंह के कथन पर भी जवाब दिया. विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि यह केंद्र सरकार की विफलता है जिसके चलते आज घाटी में ऐसे हालात बने हुए हैं. इस पर नकवी ने कहा यह जो लोग बिना मांगी सलाह दे रहे हैं, उन्हें इस बात को समझना चाहिए की जिससे बात करनी है उससे केंद्र सरकार बात कर रही है.


यह जो पत्थरबाज लोग हैं उनके दिमाग में पाकिस्तान का पत्थर पड़ा हुआ है. कहीं ना कहीं पाकिस्तान में इस तरह के आतंकवादी रहते हैं. वह ऐसे लोगों को गुमराह कर रहे हैं. इसलिए इस बात को समझना चाहिए हम अमन के पक्ष में है. लेकिन, हम राष्ट्रीय सुरक्षा की शर्त पर किसी बात का समझौता नहीं करेंगे निश्चित तौर पर सख्ती से निपटने की जरूरत है.

Advertisement


कांग्रेस पार्टी को क्लियर करना होगा कि क्या यह कांग्रेस पार्टी का ऑफिशियल स्टैंड है? एक तरफ तो हमारे जवान दिन-रात खून पसीना बहा कर, अपनी नींद को खराब कर वहां पर हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, आतंकवादी और अलगाववादी से लड़ाई लड़ रहे हैं. ताकि हम चैन से सो सकें, ताकि हमारा देश सुरक्षित है. और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का इतना गैर जिम्मेदाराना बयान आएगा तो निश्चित तौर पर चिंता की बात है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement