विदेश जाने से राहुल का शॉर्ट सर्किट हुआ इसलिए कर रहे ऐसी बातें: राजीव प्रताप रूडी

उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया पर सवाल खड़े कर उन्होंने बता दिया है कि हमारा अभियान सफल है और जमीनी स्तर पर कारगर है. रूडी ने कहा कि राहुल गांधी कब से गरीब हो गए पहले वो गरीबों के बीच जाएं तो पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है.

Advertisement
रूडी का राहुल पर पलटवार रूडी का राहुल पर पलटवार

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन वेदना सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने पर केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि वो लंबे समय के बाद बाहर से लौटे हैं, बाहर जाकर उनको शॉर्ट सर्किट हो गया है, इसलिए ऐसी बातें कर रहे हैं. रूडी बोले कि पहले उन्हें देश का हाल और मूड जान लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया पर सवाल खड़े कर उन्होंने बता दिया है कि हमारा अभियान सफल है और जमीनी स्तर पर कारगर है. रूडी ने कहा कि कब से गरीब हो गए पहले वो गरीबों के बीच जाएं तो पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है. रूडी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ एक ही इंस्टिट्यूट खड़ा किया है वो है भ्रष्टाचार का जिसको मोदी जी ने खत्म किया है.

Advertisement

रूडी ने कहा कि वह 2019 में की बात कर रहे हैं लोगों के अच्छे दिन आए तो 2.5 साल हो गए हैं. रूडी ने तंज कसते हुए कहा कि निगम चुनाव तो कांग्रेस जीत नहीं पाई और 2019 का सपना देख रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »