DSP देवेंद्र सिंह को दिल्ली लाने की तैयारी, गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच

जम्मू कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले की जांच गृह मंत्रालय ने NIA को सौंप दी है. दिल्ली से NIA की टीम कश्मीर पहुंच गई है. टीम में 6 सदस्य हैं. उन्हें दिल्ली लाने की तैयारी है. NIA देवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

  • देवेंद्र सिंह केस की जांच गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी
  • NIA देवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर करेगी पूछताछ

जम्मू कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के मामले की जांच गृह मंत्रालय ने NIA को सौंप दी है. दिल्ली से NIA की टीम कश्मीर पहुंच गई है. टीम में 6 सदस्य हैं. उन्हें दिल्ली लाने की तैयारी है. एनआईए देवेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी. सूत्रों के मुताबिक, डीएसपी देवेंद्र सिंह से आईबी और मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी पहले ही पूछताछ कर चुके हैं.

Advertisement

सूत्रों ने जानकारी दी है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी नावेद बाबू और अल्ताफ बाबू 2 दिनों तक श्रीनगर के बादामी बाग के बगल में मौजूद देवेंद्र सिंह के घर में रुके थे. देवेंद्र सिंह का अफजल गुरु से कनेक्शन भी सामने आया था. बताया जा रहा है कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को पंजाब और दिल्ली भेजने की तैयारी थी. शक है कि डीएसपी ने इसके लिए भारी रकम भी ली थी.

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन इस मामले में नहीं जारी किया है. कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर पहुंचने में टीम को दिक्कत आ रही है. आरोपी काजीगुंड में हैं जो जम्मू और श्रीनगर के मध्य में पड़ता है. ऐसे में लैंड स्लाइडिंग होने की भी आशंका जताई जा रही है.

Advertisement

आतंकियों के साथ गिरफ्तार देवेंद्र सिंह

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से गिरफ्तार डीएसपी देवेंद्र सिंह को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर को कई बार आगाह किया था, लेकिन कभी किस्मत तो कभी लापरवाही की वजह से बार-बार बचता रहा. लेकिन 11 जनवरी को सुबह जब वो श्रीनगर से अपने आई-10 कार में अपने घर से निकला तब टीम उसके पीछे लगी रही. जवाहर टनल से पहले पुलिस ने उसे हिज्बुल के दो टॉप आतंकियों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

MHA से मिले पुरस्कार की बात सच नहीं

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को सफाई पेश की है कि देवेंद्र सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किए जाने वाली खबरें सच नहीं हैं. पुलिस विभाग का कहना है कि देवेंद्र सिंह के नाम के ही एक अन्य अधिकारी को , आरोपी देवेंद्र सिंह को नहीं.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह को साल 2019 में पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि देवेंद्र सिंह को वीरता पुरस्कार या उत्कृष्ट पुरस्कार से

साल 2018 में एक समारोह में उसे वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. पुलिस ने कहा है कि देवेंद्र सिंह के दफ्तर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. देवेंद्र सिंह के सभी आवासों में तलाशी की जा रही है.

Advertisement

अफजल गुरु के साथ लिंक

डीएसपी देवेंद्र सिंह का आतंकवाद के साथ पहला रिश्ता तब सामने आया जब संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु ने अपने एक पत्र में अपने वकील को लिखा कि देवेंद्र सिंह ने उसे एक था और यहां पर उसके लिए रहने की व्यवस्था करने को कहा था. ये जो संसद पर हमले के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान मारा गया था. हालांकि अफजल के पत्र में देवेंद्र सिंह का नाम आने के बावजूद भी उससे पूछताछ नहीं की गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »