कोलकाता में विस्फोट के बाद सियासी घमासान शुरू, TMC ने RSS पर फोड़ा ठीकरा

दक्षिण कोलकाता के भीड़भाड़ वाले इलाके में विस्फोट के बाद अफरा-तफरी का माहौल. टीएमसी नेता का दावा कि उन्हें निशाना बनाने के लिए धमाका किया गया.

Advertisement
धमाका स्थल (ANI फोटो) धमाका स्थल (ANI फोटो)

रविकांत सिंह / इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 02 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

कोलकाता के नगर बाजार इलाके में मंगलवार को एक विस्फोट हुआ जिसमें एक महिला समेत दस लोग जख्मी हो गए. बाद में इलाज के दौरान एक एक जख्मी बच्चे की मौत हो गई. धमाका एक बहुमंजिली इमारत के सामने हुआ जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई.  

इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर फल की एक दुकान है, जिसके बाहर विस्फोट की यह घटना हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दमदम पुलिस थाना इलाके के भीड़भाड़ वाले काजिपारा में सुबह 9.30 बजे धमाका हुआ. जख्मी लोगों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट की पूरी तफ्तीश के लिए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और स्निफर डॉग स्क्वॉड की टीम रवाना कर दी गई है. घटना के बारे में बैरकपुर पुलिस थाना कमिश्नरेट के एक अधिकारी ने कहा, 'शुरू में ऐसा लगा जैसे किसी सिलेंडर में धमाका हुआ हो लेकिन ऐसा नहीं था. डिटेल जानने की पूरी कोशिश चल रही है. सीआईडी बम स्क्वॉड के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ इलाके की छानबीन कर रहे हैं.'

जिस इमारत के सामने यह धमाका हुआ उसमें दक्षिण दमदम नगर निगम के अध्यक्ष पंछू रॉय का आवास है. रॉय ने दावा किया कि विस्फोट उन्हें ही निशाना बनाकर किया गया है. रॉय ने हालांकि किसी पार्टी का नाम नहीं लिया लेकिन वैसी 'शक्तियों' की ओर इशारा किया जो पूरे बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हमले करा रही हैं.

Advertisement

रॉय ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'यह सुनियोजित धमाका था. उनकी योजना मुझे और टीएमसी कार्यकर्ताओं को मारने की थी ताकि वे इस इलाके में लोगों में भय फैला कर अपनी जगह बना सकें.' पंछू रॉय के मुताबिक इस धमाके में 10 लोग जख्मी हुए हैं. पत्रकारों के एक सवाल पर कि क्या धमाका टीएमसी की अंदरूनी कलह का नतीजा है. इस पर रॉय ने कहा कि दक्षिण बंगाल में पार्टी के अंदर ऐसा कुछ भी नहीं है.

विस्फोट के बारे में बंगाल के मंत्री पुरनेंदू बासु ने कहा, मुझे लगता है कि यह धमाका ठीक वैसा ही है जैसा आरएसएस और जगहों पर कराता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »