केरल: अलपुझा में ज्योतिरादित्य सिंध‍िया के काफिले की कार ने बुजुर्ग को कुचला

केरल के अलपुझा में बुधवार को कांग्रेस नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के काफिले की एक कार ने एक स्‍कूटर सवार को कुचल दिया.

Advertisement
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कोच्चि से अलपुझा जा रहे थे ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कोच्चि से अलपुझा जा रहे थे

रोहित गुप्ता

  • कोच्च‍ि ,
  • 10 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

केरल के अलपुझा में बुधवार को कांग्रेस नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के काफिले की एक कार ने एक स्‍कूटर सवार को कुचल दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना इतनी जबरदस्‍त थी कि स्‍कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि यह स्‍कूटर 62 साल का एक बुजुर्ग चला रहा था. कोच्चि से अलपुझा जा रहे थे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जताया दुख
ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में शामिल गाड़ी से हुए हादसे में एक शख्स की मौत के बाद उन्होंने ट्वीट कर दुर्घटना पर दुख जताया है. ट्वीट में उन्होंने ये जानकारी भी दी है कि हादसे के तुरंत बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया साथ ही अब वह पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »